विदेशी जमीन पर खालिस्तान समर्थक के बढ़ते जा रहे मंसूबे
AajTak
पाकिस्तान की तरह खालिस्तान समर्थक भी दुनिया में अकेले पड़ने से परेशान हैं. रविवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास में आग लगाने की कोशिश की गई. हालांकि इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तान समर्थकों का उपद्रव बढ़ता जा रहा है और कल ही भारत सरकार ने चेतावनी भी दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











