
वाराणसी में PM मोदी का रोड शो, काफिले ने एंबुलेंस को दिया रास्ता... कुछ देर में वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
AajTak
पीएम मोदी ने वाराणसी में रोड शो के दौरान अपना काफिला रोक कर पीछे से आ रही एंबुलेंस को रास्ता दिया. बता दें कि पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर आए हैं. इस दौरान वह 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं. रविवार दोपहर करीब तीन बजे वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं. इसी दौरान रोड शो के पीछे से आ रही एंबुलेंस को पीएम का काफिला रोक कर रास्ता दिया गया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं. इस बार वह पूर्वांचल के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे. वह नमो घाट से काशी तमिल संगमम 2.0 का भी शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री कन्याकुमारी से वाराणसी तक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 17-31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले काशी-तमिल संगम में तमिलनाडु और पुदुचेरी के 1,400 गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे और उनका वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या का दौरा करने का भी कार्यक्रम है.
संगम के लिए वाराणसी पहुंचे छह ग्रुप
इस संगम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से 'गंगा' नामक छात्रों का एक ग्रुप रविवार को वाराणसी पहुंच चुका है. इस ग्रुप ने काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया और उनका प्रयागराज और अयोध्या जाने का भी कार्यक्रम है. इन छह ग्रुप शिक्षक (यमुना), पेशेवर (गोदावरी), आध्यात्मिक नेता (सरस्वती), किसान और कारीगर (नर्मदा), लेखक (सिंधु) और व्यापारी और व्यवसायी (कावेरी) शामिल हैं, इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहर पहुंचेंगे. सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अलावा, तमिलनाडु और काशी दोनों की कला, संगीत, हथकरघा, हस्तशिल्प, व्यंजन और अन्य विशिष्ट उत्पादों की समृद्ध टेपेस्ट्री को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी शामिल हैं.
काशी-तमिल संगम से मजबूत होगी संस्कृति बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे जो काशी और तमिलनाडु की अनूठी परंपराओं को उजागर करेंगे, जिसका उद्देश्य इन दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना है.दूसरे दिन का ऐसा होगा कार्यक्रम सोमवार को मोदी सेवापुरी विकास खंड के बड़की ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रेस नोट में कहा गया है कि वह इस कार्यक्रम में वाराणसी और पूर्वांचल क्षेत्र में 19,155 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.
फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का भी करेंगे उद्घाटन इसमें सड़कों और पुलों, स्वास्थ्य और शिक्षा, पुलिस कल्याण, स्मार्ट सिटी और शहरी विकास परियोजनाएं, रेलवे और हवाई अड्डों पर परियोजनाएं शामिल हैं. साथ ही न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय को न्यू भाऊपुर से जोड़ने वाली 10,000 करोड़ रुपये की फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. मोदी 166 करोड़ रुपये की लागत से बनी लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे. वह अपनी यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर भी जा सकते हैं और पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.








