
वाराणसी : गंगा नदी के प्रभु घाट पर पलटी नाव, चार लोग डूबे, 2 बचाए गए
AajTak
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. प्रभु घाट पर नाव पलट गई. बताया जा रहा है कि नाव में सवार 6 लोग डूब गए हैं. नाविकों द्वारा 2 की जान बचा ली गई है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. प्रभु घाट पर नाव पलट गई. बताया जा रहा है कि नाव में सवार 6 लोग डूब गए हैं. नाविकों द्वारा 2 की जान बचा ली गई है.
बताया जा रहा है कुछ लोग नाव में सवार होकर वोटिंग कर रहे थे. तभी पानी भरने की वजह से नाव पलट गई. नाव पलटने के बाद नाविकों ने नदी में छलांग लगाकर दो लोगों की जान बचा ली. जबकि चार लोगों की तलाश अभी भी की जा रही है. स्थानीय पुलिस और गोताखोर लोगों की तलाश में जुटे हैं.
Uttar Pradesh | Five people feared drowned in boat capsize near Prabhu Ghat in Varanasi pic.twitter.com/RZjTzjeh3O

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











