
वारदात के 11 दिन, पुलिस के बाद CBI और जांच की उलझी परतें... अब भी अनसुलझे हैं कोलकाता कांड के कई राज़
AajTak
तमाम डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, ट्रेनी डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और यहां तक कि अस्पताल के बाकी कर्मचारी भी सेमिनार हॉल पहुंच चुके थे. लेकिन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ होने और क्राइम सीन की अहमियत जानने के बावजूद हर कोई जाने अनजाने क्राइम सीन के सबूतों को अपने जूतों चप्पलों और हाथों के निशान से मिटाता रहा.
Kolkata Trainee Doctor Murder Rape Case: पूरे देश में गुस्सा, धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के बीच एक रिपोर्ट ऐसी है, जो आसानी से ये बता सकती है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर की मौत की वजह नशे में डूबा एक अकेला वहशी संजय रॉय था या फिर मौत की साजिश और ज्यादा गहरी है. अगर फॉरेंसिक रिपोर्ट ये बता दे कि मामला रेप का है, तो केस बिल्कुल साफ है और संजय रॉय इस केस का इकलौता गुनहगार है. लेकिन अगर फॉरेंसिक रिपोर्ट इस मामले को गैंगरेप बताती है, तो पूरी कहानी और थ्योर ही बदल जाएगी. कुल मिलाकर कहा जाए तो ये मामला अभी भी रेप और गैंगरेप के बीच उलझा हुआ है, और सीबीआई को कई सवालों के जवाब तलाश करने है.
9 अगस्त 2024, सुबह करीब 7 बजे कॉल डिटेल रिकॉर्ड के मुताबिक ठीक यही वो वक़्त था, जब आरजी कर अस्पताल से अस्पताल के प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष के मोबाइल पर पहला फोन आया था. फोन करने वाला अस्पताल का ही एक स्टाफ था. उसने डॉक्टर घोष को पहली बार ये जानकारी दी कि चेस्ट मेडिसीन डिपार्टमेंट में तैनात ट्रेनी जूनियर डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में पड़ी है. पूरी जानकारी देने के बाद फोन कट जाता है. अगले कुछ मिनटों में फोन करने वाला अब डॉक्टर घोष को व्हाट्स एप पर जूनियर डॉक्टर की लाश की तस्वीर भेजता है. लाश तब तक सेमिनार हॉल में ही पड़ी थी. डॉक्टर संदीप घोष आरजी कर अस्पताल से लगभग आधा घंटा की दूरी पर फूलबागान इलाके में रहते हैं. खबर मिलने के बाद ही वो अस्पताल जाने के लिए तैयार होने लगते हैं.
उधर, सेमिनार हॉल में पड़ी लाश की खबर अब तक पूरे अस्पताल में फैल चुकी थी. तमाम डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, ट्रेनी डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और यहां तक कि अस्पताल के बाकी कर्मचारी भी सेमिनार हॉल पहुंच चुके थे. लेकिन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ होने और क्राइम सीन की अहमियत जानने के बावजूद हर कोई जाने अनजाने क्राइम सीन के सबूतों को अपने जूतों चप्पलों और हाथों के निशान से मिटाता रहा. लाश के इर्द गिर्द शायद ही ऐसी कोई चीज़ हो, जिस पर भीड़ ने अनजाने में अपनी निशानियां ना छोड़ी हों. ये वो पल था, जब मौका-ए-वारदात से सबूतों के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ हुआ.
इधर, डॉक्टर संदीप घोष फोन पर जानकारी मिलने के बाद लगभग सुबह 8 बजे ही अस्पताल पहुंच चुके थे. वो भी सीधे सेमिनार हॉल में जाते हैं. जूनियर डॉक्टर की लाश अब भी वहां वैसे ही पड़ी थी. चूंकि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने पहले ही नब्ज और धड़कनों से ये पता लगा लिया था कि जूनियर डॉक्टर अब जिंदा नहीं है, इसीलिए लाश अपनी जगह पर पड़ी रही. अस्पताल के अपने तमाम खास लोगों से बात करने के बाद डॉक्टर घोष ने पहली बार सुबह 9 बजे खुद ही पुलिस को जूनियर डॉक्टर की लाश की जानकारी दी.
चश्मदीदों के मुताबिक सेमिनार हॉल में पहली बार सुबह 6 बजे लाश देखी गई थी. अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. घोष को 7 बजे लाश की जानकारी मिली. जबकि उन्होंने सुबह 9 बजे पुलिस को फोन किया. यानी लाश देखे जाने के पूरे 3 घंटे बाद पहली बार पुलिस को लाश की जानकारी दी गई थी.
9 अगस्त 2024, सुबह 10 बजकर 53 मिनट यही वो वक़्त था, जब पहली बार आरजी कर अस्पताल से जूनियर डॉक्टर की मां को पहली बार फोन किया गया. यानी लाश मिलने के 4 घंटे और 53 मिनट बाद. फोन करने वाले ने बताया कि वो आरजी कर अस्पताल से बोल रहा है. इसके बाद उसने कहा कि आपकी बेटी अचानक बीमार पड़ गई है. इसके बाद फोन कट गया. घबराई मां ने फौरन उसी नंबर पर वापस कॉल किया और पूछा कि उसकी बेटी को क्या हुआ है. सामने से जवाब मिला आप फौरन अस्पताल आ जाइए. फोन फिर से कट गया. मां ने फिर उसी नंबर पर फोन मिलाया. इस बार फोन उठाने वाले ने कहा कि वो असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट बोल रहा है. आपकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है. इतना कहते ही फोन फिर से कट जाता है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



