
वायरस का खौफ, भूकंप की तबाही और कनाडा का सत्ता परिवर्तन... तूफानी रहा नए साल का पहला हफ्ता
AajTak
नए साल की शुरुआत अमेरिका में आतंकी हमले से हुई. न्यू ऑर्लिंन्स में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने रौंद डाला था. इस घटना में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. भीड़ को कुचलने के बाद हमलावर ने गोलियां भी चलाई थीं लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया गया था.
पुराने युद्ध और पुरानी दुश्मनियों को साथ लेकर दुनिया ने इस उम्मीद से 2025 का स्वागत किया कि नया साल शांति लेकर आएगा. अब जबकि नए साल का एक हफ्ता गुजर चुका है. ऐसे में इस बीते हफ्ते में दुनियाभर में भारी हलचल देखी गई. साल की शुरुआत ही अमेरिका में हमले से हुई. दबाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पद से इस्तीफा दे दिया. चीन और भारत में HPMV वायरस का खौफ भी देखने को मिला, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के टकराव से तनाव चरम पर पहुंचा तो नेपाल और तिब्बत सीमा पर आए जोरदार भूकंप में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई.
नए साल की शुरुआत अमेरिका में आतंकी हमले से हुई. न्यू ऑर्लिंन्स में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने रौंद डाला था. इस घटना में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. भीड़ को कुचलने के बाद हमलावर ने गोलियां भी चलाई थीं लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया गया था. हमलावर की पहचान टेक्सास के शम्सुद्दीन जब्बार के तौर पर की गई थी, जो आतंकी संगठन आईएसआईएस से प्रभावित था और उसने सोच-समझकर इस घटना को अंजाम दिया था.
इस हमले के कुछ घंटे के भीतर ही लास वेगस में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला के साइबर ट्रक में ब्लास्ट हुई थी, जिसमें ड्राइवर सहित सात लोगों की मौत हो गई थी. ट्रंप की आगामी टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाले अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क ने इस घटना में ट्रंप के होटल और टेस्ला के साइबर ट्रक के जुड़े होने की वजह से इसमें गहरी साजिश की आशंका जताई थी.
इस बीते हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में कनाडा और जस्टिन ट्रूडो रहे. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप कनाडा को लेकर लगातार बयानबाजियां करते रहे. वह कनाडा को अमेरिका का 51वां स्टेट बनाने के दावे कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने कभी ट्रूडो पर निशाना साधा तो कभी इस तरह की बयानबाजियां की जिससे राजनीतिक पारा बढ़ा. इन सबके बीच घरेलू मोर्चे पर भी दबाव झेल रहे ट्रूडो ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन वह लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने तक इस पद पर कार्यवाहक पीएम के तौर पर बने रहेंगे.
कनाडा के बाद पिछले हफ्ते वैश्विक स्तर पर जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. वह था- अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच का टकराव. पाकिस्तानी सेना के लिए अफगानी तालिबान नासूर बन चुका है. पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच धधक रही आग अब विकराल रूप ले चुकी है. अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक से शुरू हुआ तनाव अब बढ़ता जा रहा है. अफगान के तालिबानी लड़ाकों ने डूरंड लाइन क्रॉस कर पाकिस्तानी फौज की चौकियों को निशाना बनाया. चौकियों पर गोले बरसाए गए.
कोरोना वायरस का दंश झेलने के बाद चीन और भारत के सामने इस समय HPMV वायरस चुनौती बना हुआ है. चीन से आ रही रिपोर्ट्स से समझा जा सकता है कि वहां स्थिति बिल्कुल भी सामान्य नहीं लग रही. अस्पताल मरीजों से पटे पड़े हैं. वहीं, भारत में अब तक एचएमपीवी के सात मामले सामने आ चुके हैं. देश में इस वायरस के सबसे पहला मामला बेंगलुरु में सामने आया था. बेंगलुरु के बाद गुजरात और महाराष्ट्र में भी नवजात बच्चों में वायरस की पुष्टि हुई. केंद्र सरकार ने बयान जारी कर कहा कि यह वायरस कोई नया नहीं है. यह आम वायरस है इस वजह से इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि, सरकार ने इसे लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं.

ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच नॉर्थ इजरायल में ईरानी मिसाइल अटैक का CCTV फुटेज आया है. ईरानी मिसाइल नॉर्थ इजरायल के काफर कसीम के एक घर के पास गिरती दिख रही है. CCTV में मिसाइल अटैक के बाद कार खिलौने की तरफ उड़ती दिख रही है. इन ईरानी हमलों में काफर कसीम शहर में कई गाड़ियों और घरों को नुकसान के साथ ही दो लोगों के घायल होने की भी खबर है.

दक्षिण लेबनान के टायर शहर से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की रोजी-रोटी पर साफ दिखाई दे रहा है. यहां करीब 1500 मछुआरे पिछले दो हफ्तों से समुद्र में नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है. तट पर खाली पड़ी नावें और जाल ठीक करते मछुआरे इस संकट की गवाही दे रहे हैं. मछली पकड़ना जो कभी उनकी जिंदगी और आजीविका का आधार था.

इजरायल दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. इधर ईरान अटैक कर रहा है तो उधर लेबनान से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. आज ईरान ने इजरायल के कई शहरों में एक साथ हमला बोला. इजरायल के काफर कसीम में क्लस्टर बम से हमला किया. हमला हमले के बाद काफर कसीम शहर में भारी नुकसान हुआ है. इधर हिज़्बुल्लाह ने क़ंतारा के पास एक इजरायली टैंक पर दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है. देखें एक और एक ग्यारह.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.





