
वाइजैग बनेगा बदलापुर? रोहित, कोहली, शमी सबका बदला लेगा सूर्या... नया कप्तान, यंग टीम और जोश हाई
AajTak
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की हार के 100 घंटे बाद टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव के रूप में टी20 क्रिकेट टीम का नया कप्तान मिला है. ऐसे में जब आज (23 नवंबर) टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरेगी, तो वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार टीम इंडिया के जेहन में जरूर होगी.
India vs Australia T20 Series 2023 Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (23 नवंबर) पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम (Vizag) में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप में हुई हार के करीब 100 घंटे बाद ही टीम इंडिया नए टी20 कप्तान के साथ मैदान पर उतर रही है. कप्तानी भी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, ऐसे में जब वो मैदान में बतौर कप्तान उतरेंगे तो उनके दिमाग में वर्ल्ड कप हार भी जरूर होगी. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे शुरू होगा.
वर्ल्ड कप की हार के बाद भले ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से यह सीरीज जीत ले, उससे खिताबी टूर्नामेंट में मिली हार का गम दूर नहीं होगा. लेकिन अगर कंगारुओं को टीम इंडिया आज हरा देती है तो क्रिकेट फैन्स को थोड़ी बहुत राहत जरूर मिलेगी. वहीं, टीम इंडिया इस सीरीज को बिना दवाब के खेलना चाहेगी, यह बात खुद सूर्या प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं. यानी टीम का जोश हाई है.
सूर्या 53 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 46.02 के एवरेज और 172.70 के स्ट्राइक रेट से अब तक 1841 रन बना चुके हैं. यही वजह है कि उनको टी20 टीम की कप्तानी मिली. सूर्या का वनडे रिकॉर्ड थोड़ा खराब है, वो 37 मैचों में 25.76 के एवरेज से 773 रन बना पाए हैं. वहीं वो एकमात्र टेस्ट में केवल 8 रन बना पाए हैं.
लेकिन, ये बात तमाम क्रिकेट विश्लेषकों को पता है, अगर वो अपने प्रचंड फॉर्म में रहे तो फिर वो किसी भी विपक्षी टीम की बखिया उधेड़ सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव 2021 की शुरुआत के बाद से नौवें भारत T20I कप्तान बन जाएंगे. हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और ऋतुराज गायकवाड़ के बाद इस साल चौथे कप्तान होंगे.
🗣️ My message to the players is very clear - just be fearless and do whatever it takes to help the team 👌👌#TeamIndia Captain @surya_14kumar ahead of the 1st T20I against Australia.@IDFCFIRSTBank | #INDvAUS pic.twitter.com/jmjqqdcZBi

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





