
'वाइको जी का बहुत ही हूं फिदा, मैं नहीं देना चाहता...', रामदास अठावले ने राज्यसभा में दे दिया ये ऑफर
AajTak
राज्यसभा में 24 जुलाई को तमिलनाडु के छह डीएमके सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. सदन में इन सभी सदस्यों को फेयरवेल दिया गया. रामदास अठावले ने आज कार्यकाल पूरा कर रहे वाइको को लगे हाथ ऑफर भी दे दिया.
राज्यसभा में आज छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. ये सभी सदस्य सदन में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करते हैं. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आज कार्यकाल पूरा कर रहे एम मोहम्मद अली, एम शनमुगम, वाइको, पी विल्सन, अंबुमणि रामदास और एन चंद्रशेखरन के सदन में योगदान की तारीफ की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. उपसभापति ने यह भी कहा कि इनमें से एक सदस्य पी विल्सन को केरल से चुन लिया गया है और वह 25 जुलाई को भी सदन में आएंगे.
उपसभापति के बाद राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष की सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स ने भी रिटायर हो रहे सदस्यों के योगदान को अपने-अपने तरीके से याद किया और बधाई दी, शुभकामनाएं दीं. नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र में चर्चा के दौरान वाद-विवाद होता है. हम डिसएग्री करते हैं, इसे हम एग्री करते हैं. इन सदस्यों ने चर्चा के दौरान जो विषय उठाए हैं, उससे हाउस रिच हुआ है और डिबेट का स्तर ऊंचा उठा है. उन्होंने कहा कि सदन भीतर और सदन के बाहर, देश वाइको साहब के योगदान को हमेशा याद रखेगा.
नेता सदन ने कहा कि वाइको अभी कल (23 जुलाई को) भी तेज आवाज में मछुआरों का मुद्दा उठा रहे थे. आज उनकी फेयरवेल स्पीच से भी लगा नहीं कि उनके मन में ऐसा कुछ है. उन्होंने कहा कि वाइको चार बार इस सदन के सदस्य रहे और समाज के लिए लड़ते रहे. नड्डा ने वाइको और अन्य सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही हम सबको यह पता चला कि जीव के पांच साल उन्होंने (वाइको ने) जेल में गुजारे हैं. डीएमके के फ्लोर लीडर तिरुचि शिवा ने भी अपनी पार्टी के सभी सदस्यों के योगदान की तारीफ की, उसे सराहा.
सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख रामदास अठावले ने रिटायर हो रहे सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंबुमणि रामदास से हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं. वह हमारे साथी रहे हैं. उन्होंने कहा कि डीएमके भी हमारे साथ थी. अपने चिर-परिचित अंदाज में रामदास अठावले ने कहा कि 'वाइको जी का बहुत ही हूं फिदा, मैं नहीं देना चाहता हूं उनको विदा'. उन्होंने लगे हाथ यह ऑफर भी दे दिया कि वाइको जी आ सकते हैं, अगर वे हमारे साथ आएं तो फिर से आ सकते हैं.
वाइको से मेरे बहुत अच्छे संबंध थे- अठावले
रामदास अठावले ने आगे कहा कि वाइको 1998 में जब पहली बार चुनकर आए थे, तब मैं भी चुनकर आया था. मेरे उनसे बहुत अच्छे संबंध थे. उन्होंने आगे कहा कि कौन आएगा, नहीं मालूम है लेकिन कौन जाएगा, ये मालूम है. आप अपने राज्य में जाकर वहां भी आवाज उठाते रहो, यही कामना करता हूं. समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि जो भी सदन में चुनकर आता है, वह चाहे किसी दल का हो. उसका धर्म होता है कि अपने क्षेत्र की, लोगों की समस्याओं को सदन में उठाए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






