
'वह पुतिन के सामने झुक गए हैं...', डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में ट्रंप पर जमकर बरसे राष्ट्रपति बाइडेन
AajTak
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति बाइडेन का आभार जताया. हैरिस ने कहा कि आपके (बाइडेन) ऐतिहासिक नेतृत्व और देश की सेवा करने के लिए शुक्रिया. हम आपके आभारी हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं. चुनाव के लिए देश की दोनों प्रमुख पार्टियों डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप आक्रामक तौर पर प्रचार कर रहे हैं. इस बीच शिकागो में हुए डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर जमकर निशाना साधा.
बाइडेन ने कहा कि परिवार ही सबकुछ है. मैं आपसे प्यार करता हूं. अमेरिका मैं आपसे बेइंतहा प्यार करता हूं. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या आप लोग आजादी, लोकतंत्र और अमेरिका के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं? क्या आप कमला हैरिस और टिम वॉल्ज के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं?
उन्होंने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. जीतने के बाद आप ये नहीं कह सकते कि आप इस मुल्क से प्यार करते हैं.
उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जब अमेरिका के बारे में बात करते हैं कि अमेरिका बिखरता हुआ देश है, तो उस संदेश के बारे में सोचें, जो दुनिया को जाता है. वह कहते हैं कि हम हार रहे हैं, असल में वह (ट्रंप) लूजर है. दुनिया के किसी एक ऐसे मुल्क का नाम बताओ, जो ये नहीं सोचता हो कि हम दुनिया में सबसे आगे हैं? अमेरिका जीत रहा है. डोनाल्ड ट्रंप के पिछले कार्यकाल की तुलना में अमेरिका अब अधिक समृद्ध और सुरक्षित है. ट्रंप लगातार अमेरिका में अपराध को लेकर झूठ बोलते हैं.
उन्होंने (ट्रंप) देश के जवानों को लूजर्स कहा है. वह खुद को समझते क्या हैं? वह पुतिन के सामने झुक गए हैं. मैं और कमला हैरिस कभी ऐसा नहीं करते.
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति बाइडेन का आभार जताया. हैरिस ने कहा कि आपके (बाइडेन) ऐतिहासिक नेतृत्व और देश की सेवा करने के लिए शुक्रिया. हम आपके आभारी हैं. आइए, उन आदर्शों के लिए लड़ें, जिन्हें हमने संजोकर रखा है. जब भी हम लड़ते हैं, हम जीतते हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








