
'वही यहूदी खून...' रूसी विदेश मंत्री ने जेलेंस्की की तुलना हिटलर से की, इजरायल नाराज
AajTak
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की तुलना ऑस्ट्रिया में जन्मे जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर से की है. उनके बयान के बाद इजरायल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की तुलना जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर से करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. लावरोव ने कहा कि हिटलर और जेलेंस्की दोनों नाजी हैं और उनमें 'यहूदी खून' है. लावरोव के बयान पर इजरायल ने नाराजगी जताई है.
लावरोव ने आगे कहा कि जेलेंस्की की यहूदी होना उनके नाजीवाद को कम नहीं कर देता है. एडोल्फ हिटलर का भी खून यहूदी था. लावरोव के बयान पर इजरायल ने नाराजगी जताई है. इजराइल के विदेश मंत्री यायर लैपिड ने कहा कि रूसी विदेश मंत्री का ये बयान 'अक्षम्य, अपमानजनक और एक ऐतिहासिक गलती भी है.
Foreign Minister Lavrov’s remarks are both an unforgivable and outrageous statement as well as a terrible historical error. Jews did not murder themselves in the Holocaust. The lowest level of racism against Jews is to accuse Jews themselves of antisemitism.
इजरायल ने रूसी राजदूत को तलब किया

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










