
वन मंत्रालय छिनने से नाराज मोहन सरकार के मंत्री ने दी इस्तीफे की धमकी, बोले- सांसद पत्नी भी छोड़ देंगी पद
AajTak
MP News: मोहन सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि अगर बीजेपी संगठन के नेता उनकी चिंताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देते हैं तो उनकी पत्नी अनीता सिंह चौहान भी रतलाम से सांसद पद से इस्तीफा दे देंगी.
मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. साथ ही उनकी सांसद पत्नी भी अपना पद छोड़ेंगी. इसके पीछे वजह यह है कि मंत्री नागर सिंह चौहान के पास मौजूद वन और पर्यावरण मंत्रालय विभाग छीनकर नए मंत्री और कांग्रेस छोड़कर आए बीजेपी में आए रामनिवास रावत को दिया गया है.
मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि अगर बीजेपी संगठन के नेता उनकी चिंताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देते हैं तो उनकी पत्नी अनीता सिंह चौहान भी रतलाम से सांसद पद से इस्तीफा दे देंगी.
आदिवासी नेता चौहान ने कहा, "मेरी बात नहीं सुनी गई. मैं पहले संगठन स्तर पर नेताओं से बात करूंगा और अगला कदम तय करूंगा. पार्टी संगठन से बात करने के बाद एक-दो दिन में फैसला लूंगा. अगर मुझे लगता है कि मुझे पद पर नहीं रहना चाहिए तो मैं अपनी पत्नी अनीता के साथ इस्तीफा दे दूंगा."
नागर सिंह चौहान ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासी 23 फीसदी आबादी हैं. लेकिन अब वन विभाग, जो आदिवासियों से बहुत जुड़ा हुआ है, उसे छीनकर कांग्रेस के एक नेता को दे दिया गया है. मुझे नहीं लगता कि यह मेरे या पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए फायदेमंद है.
मंत्री ने दावा किया कि रविवार रात उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की थी और इस चर्चा को अब जारी रखेंगे. अगर पार्टी नेता चाहते हैं, तो मैं उनसे बात करूंगा और अगर वे नहीं चाहते हैं तो कोई बात नहीं.
बता दें कि श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके पूर्व कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान BJP में शामिल हो गए. रावत को बीती 8 जुलाई को मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया. शपथ ग्रहण के 13 दिन बाद एक अधिसूचना जारी कर रावत को वन और पर्यावरण विभाग आवंटित किया गया. यह विभाग पहले मंत्री नागर सिंह चौहान के पास था जो रावत को आवंटित कर दिया गया.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









