
वडोदरा में सड़क हादसा... लड़की को बचाने में फायर ब्रिगेड का टैंकर पलटा, घटना CCTV में कैद
AajTak
वडोदरा के डभोई रोड गणेश नगर के पास एक लड़की टू-व्हीलर लेकर जा रही थी. इस दौरान सामने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ रही थी. टू-व्हीलर से जा रही लड़की को बचाने के चक्कर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई. टैंकर पलटते ही दूसरी टू-व्हीलर पर सवार दो लोगों को चपेट में आ गया.
गुजरात के वडोदरा में टू-व्हीलर लेकर जा रही लड़की को बचाने के चक्कर में फायर ब्रिगेड का टैंकर पलट गया. टैंकर पलटते ही दूसरी टू-व्हीलर पर सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया.
दरअसल, वडोदरा के डभोई रोड गणेश नगर के पास एक लड़की टू-व्हीलर लेकर जा रही थी. इस दौरान सामने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ रही थी. टू-व्हीलर से जा रही लड़की को बचाने के चक्कर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई. टैंकर पलटते ही दूसरी टू-व्हीलर पर सवार दो लोगों को चपेट में आ गया.
देखें वीडियो...
पुलिस ने फायर ब्रिगेड के ड्राइवर को हिरासत में लिया
वहीं, फायर ब्रिगेड टैंकर में भरा ईंधन और पानी सड़क पर फैल गया. टैंकर चालक और टू-व्हीलर चालक लड़की सुरक्षित बच गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. बता दें कि पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
ट्रक और लग्जरी बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









