
'वड़ा पाव गर्ल' ने पति से की बेवफाई, करेंगी दूसरी शादी? मिस्ट्री मैन ने लूटी लाइमलाइट
AajTak
चंद्रिका दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी में विवाद बढ़ता जा रहा है. उन्होंने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया है जबकि पति ने भी चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं.
चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. चंद्रिका की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. चंद्रिका ने अपने हसबैंड युगम गेरा पर बेवफाई का इल्जाम लगाया है. युगम का कहना है कि चंद्रिका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. चंद्रिका की लाइफ का मिस्ट्री मैन कौन है, ये 8 फरवरी यानी प्रपोज डे पर पता चलेगा.
दूसरी शादी करेंगी चंद्रिका?
चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर चीख-चीख कर अपने साथ होने वाली नाइंसाफी का खुलासा किया है. चंद्रिका के पति भी उन्हें धमकी देने से नहीं चूक रहे हैं. लेकिन लगता है कि अब चंद्रिका को किसी की परवाह नहीं है. 7 फरवरी यानी रोज डे पर उन्होंने मिस्ट्री मैन के साथ नई फोटो शेयर की है. तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं.
हर जगह चंद्रिका और मिस्ट्री मैन के रिश्ते की चर्चा हो रही है. यहां तक कहा जा रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. पर लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर चंद्रिका के साथ नजर आने वाला शख्स है कौन. दूसरी शादी की चर्चा के बीच चंद्रिका के साथ नजर आने वाले शख्स ने 'कौन मिस्ट्री मैन' नाम से इंस्टाग्राम पेज भी बना दिया है. इस पेज पर चंद्रिका और मिस्ट्री मैन की फोटोज हैं.
प्रपोज डे पर करेंगी खुलासा
चंद्रिका पहले ही बोल चुकी हैं कि वो 8 फरवरी को मिस्ट्री मैन के बारे में खुलासा करेंगी. लेकिन फिलहाल वो जिस तरह उस शख्स के साथ वीडियोज बना रही हैं, वो देखकर यही लग रहा है कि उन्हें अब समाज की परवाह नहीं है. वो सिर्फ खुद के लिए जीना चाहती हैं. चंद्रिका उनके बारे में बन रही खबरों से भी खुश हैं.

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.












