
'वड़ा पाव गर्ल' का चल रहा अफेयर? पति ने किरदार पर उठाए सवाल, धमकी देकर बोलीं- राज खोले तो...
AajTak
'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया है. चंद्रिका का दावा है कि उनके पति युगम का अफेयर चल रहा है. उनके पति का भी कहना है कि चंद्रिका का खुद का अफेयर चल रहा है. रिश्ते में चल रही खटपट के बीच चंद्रिका की पोस्ट चर्चा में है.
वड़ा पाव बेचकर सोशल मीडिया स्टार बनीं चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. इस बार वो अपने काम को लेकर नहीं, बल्कि मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. 'वड़ा पाव गर्ल' की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. उन्होंने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. वहीं, चंद्रिका का नाम भी मिस्ट्री मैन संग जुड़ रहा है. रिश्ते में चल रही खटपट के बीच चंद्रिका ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है.
चंद्रिका ने पति पर साधा निशाना!
दरअसल, पति संग शादी में आई दरार के बीच चंद्रिका इंस्टाग्राम पर लगातार मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक रील वीडियो शेयर कर रही हैं. ऐसे में मिस्ट्री मैन संग चंद्रिका के रिश्ते पर भी सवाल उठ रहे हैं.
वहीं, चीटिंग के आरोपों के बीच चंद्रिका के पति ने वीडियो शेयर करके मिस्ट्री मैन संग उनके रिश्ते पर सवाल उठाए थे. चंद्रिका के पति ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था- तू चाहे जिसके साथ भी घूम, जिस मर्जी को अपना नया आशिक बना. मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन कल को वो अगर मुझे इस दुकान पर दिख गया ना, तो उसकी टांगे तोड़ दूंगा.
पति युगम गेरा संग अनबन और मिस्ट्री मैन संग उठ रहे रिश्ते के सवालों के बीच चंद्रिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी फोटो साझा करके पति के आरोपों पर जवाब दिया है. चंद्रिका ने लिखा- ये किरदार के खोखले दावे ना करो. राज हमने खोले तो बुरा मान जाओगे.

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.












