
वजाहत खान ने हिंदू समुदाय से मांगी माफी, विवादास्पद टिप्पणियों पर जताया खेद
AajTak
वजाहत खान ने अपनी गिरफ्तारी से पहले हिंदू समुदाय पर की विवादास्पद टिप्पणियों और कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले बयानों के लिए माफी मांगी है. वजाहत ने दावा किया कि उन्हें सिर्फ़ इसलिए एक समुदाय द्वारा फंसाया गया है, क्योंकि उसने ने शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान ने अपनी गिरफ्तारी से पहले हिंदू समुदाय से माफी मांगी है. उन्होंने हिंदू समुदाय पर की विवादास्पद टिप्पणियों और कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले बयानों के लिए माफी मांगी है.
आजतक को एक एक विशेष वीडियो में वजाहत ने कहा कि उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या किसी समुदाय के खिलाफ गलत टिप्पणी करने का नहीं था.
वजाहत ने दावा किया कि उन्हें सिर्फ़ इसलिए एक समुदाय द्वारा फंसाया गया है, क्योंकि उसने ने शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
'4 साल पुराने मामले के निकाला गया'
वजाहत का कहना है कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा की गई एक विशेष टिप्पणी पर उनके 4 साल पुराने जवाब को सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए निकाला गया है और उसे एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके.
खान का यह भी दावा है कि उन्होंने हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव के लिए आवाज उठाई है न कि नफरत फैलाने के लिए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












