
वक्फ बोर्ड मामले में कौसर इमाम सिद्दीकी को मिली जमानत, कोर्ट ने कहा- बिना ट्रायल जेल में रखना गलत
AajTak
वक्फ बोर्ड मामले में कोर्ट ने कहा कि ईडी आरोपी को बिना ट्रायल जेल में रख रही है, जो न्याय के नियमों के खिलाफ है. कौसर इमाम सिद्दीकी को जमानत मिल गई है.
दिल्ली की एक अदालत ने वक्फ बोर्ड मामले में गिरफ्तार कौसर इमाम सिद्दीकी को जमानत दे दी है. सिद्दीकी पर आरोप है कि उन्होंने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के लिए 'मिडलमैन' के तौर पर प्रॉपर्टी खरीदी. जज ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बिना ट्रायल लंबी हिरासत के लिए फटकार लगाई और कहा कि ऐसा करना कानून के नियमों और मानवाधिकारों का उल्लंघन है.
क्या है पूरा मामला? सिद्दीकी को 24 नवंबर 2023 से हिरासत में रखा गया था. अदालत ने पाया कि ईडी ने पांच महीने तक ट्रायल में देरी की, जिससे आरोपी बिना सुनवाई के जेल में रहे. जज ने कहा कि आरोपी के ट्रायल में अभी और समय लगेगा क्योंकि चार्जशीट पर अब तक मंजूरी नहीं मिली है.
यह भी पढ़ें: हमारे पास कोई जानकारी नहीं है कि बंगाल राजभवन वक्फ संपत्ति है: बंगाल वक्फ बोर्ड
अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी को लंबी हिरासत में रखना न्याय प्रक्रिया के सिद्धांतों के खिलाफ है. जज ने कहा, 'निर्दोष साबित होने तक हर व्यक्ति निर्दोष माना जाता है.'
ईडी को सुनाई फटकार
यह भी पढ़ें: क्या वाकई वक्फ बोर्ड कानून बनाकर कांग्रेस ने बाबा साहेब के संविधान का गला घोंटा? । opinion

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












