
वक्फ कानून को लेकर J&K विधानसभा में मारपीट की नौबत, भिड़े AAP और BJP विधायक, धमकी देने का आरोप
AajTak
नेशनल कॉन्फ्रेंस की मांग है कि वक्फ कानून को लेकर चर्चा होनी चाहिए. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने इसका विरोध और कहा कि चर्चा नहीं होने देंगे. वक्फ अधिनियम पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन से इनकार किए जाने पर हंगामे के बीच जम्मू-कश्मीर विधानसभा तीन घंटे के लिए स्थगित कर दी गई.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा (Jammu Kashmir Assembly) में एक बार फिर आज जोरदार हंगामा देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के विधायकों के बीच जमकर बवाल हुआ है. विवाद इतना आगे बढ़ गया कि बात हाथापाई तक आ पहुंची. दोनों तरफ के नेता एक-दूसरे के खिलाफ लामबंद नजर आए. वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने नारे लगाए. एनसी विधायक सदन के बीचों-बीच आ गए और उन्होंने वक्फ कानून पर चर्चा की मांग की.
नेशनल कॉन्फ्रेंस की मांग है कि वक्फ कानून को लेकर चर्चा होनी चाहिए. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने इसका विरोध और कहा कि चर्चा नहीं होने देंगे. वक्फ अधिनियम पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन से इनकार किए जाने पर हंगामे के बीच जम्मू-कश्मीर विधानसभा तीन घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है.
प्रवेश द्वार पर हुआ आमना-सामना
विधानसभा के बाहर प्रवेश द्वार पर बीजेपी और AAP विधायकों के बीच झगड़ा हुआ. इस बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई. बीजेपी के नेताओं ने AAP नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विधानसभा के अंदर विवादास्पद टिप्पणियां की हैं.
बीजेपी विधायकों ने कहा कि वह मीडिया से बातचीत के दौरान हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. विधानसभा की कार्यवाही देखने आए पीडीपी कार्यकर्ताओं ने भी मुफ्ती मोहम्मद सईद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर AAP विधायकों से झड़प की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












