
'वक्फ कानून के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा, हिंदुओं की घर से खींचकर हुई हत्या...', मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले CM योगी
AajTak
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. सीएम ने कहा, मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई और ये सब कौन हैं, ये सब वही दलित और वंचित हैं, जिन्हें इस (वक्फ) जमीन का लाभ मिलने वाला है.'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर निर्मम हत्या कर दी गई.
लखनऊ में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश कार्यशाला में बीजेपी नेताओं को संबोधित कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'वक्फ कानून को लेकर हिंसा भड़काई जा रही है. मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई और ये सब कौन हैं, ये सब वही दलित, वंचित हैं, जिन्हें इस जमीन का लाभ मिलने वाला है. ये जमीन राजस्व के रिकॉर्ड में फिर से आएगी तो एक गरीब भी हाईराइज बिल्डिंग का लाभ उठा पाएगा. उसको भी अच्छा फ्लैट मिलेगा.'
'विपक्ष को सता रहा है डर'
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को डर है कि गरीबों को हाईराइज बिल्डिंग घर मिल जाएगा तो इनका वोट बैंक खत्म हो जाएगा. इसी लिए ये लोग हिंसा भड़का रहे हैं.
उन्होंने CAA का जिक्र करते हुए कहा, 'पूरी दुनिया में अगर हिंदू कहीं भी प्रताड़ित होता है तो वह भारत की ओर आएगा. लेकिन कांग्रेस-सपा और टीएमसी जैसी पार्टियों इसमें हमेशा बाधक रहे हैं. उन लोगों ने हमेशा इन लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का काम किया है. उन्हें शरणार्थी के रूप में रखा, लेकिन बीजेपी ने उन्हें अपनाया है. ऐसे ही इन लोगों ने वक्फ संशोधन कानून में भी ये लोग हिंसा कर रहे हैं.'
'अव्यवस्था पैदा करने की हो रही है कोशिश'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












