
वंदे भारत ट्रेन से टकराने वाली भैंसों के मालिकों पर FIR, टक्कर से टूट गई थी इस लग्जरी ट्रेन की 'नाक'
AajTak
मुंबई से अहमदाबाद आ रही हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार सुबह हादसे का शिकार हो गई. ये ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई थी, जिसकी वजह से ट्रेन के आगे का हिस्सा टूट गया था.
मुंबई से अहमदाबाद आ रही हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार सुबह हादसे का शिकार हो गई. ये हादसा किसी ट्रेन का पटरी से उतरने से नहीं, बल्कि वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकराने से हुआ था. इस हादसे में ट्रेन के फ्रंट का हिस्सा टूट गया और 4 भैंसों की मौत हो गई. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने भैंसों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
20 मिनट तक रोकनी पड़ी थी ट्रेन
अहमदाबाद रेलवे PRO ने बताया कि सुबह 11:15 बजे के करीब ये हादसा हुआ. हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा. उसके बाद ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया. इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी. यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है
भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन
यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है. इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है फिर वापस इसी रूट से होकर गांधीनगर वापस आती है.
400 और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










