
लड़की ने भरी मेट्रो में किया डांस, VIRAL VIDEO पर छिड़ी बहस!
AajTak
भरी मेट्रो में लड़की का डांस वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों का कहना है कि ये ट्रेंड सही नहीं है, तो कुछ के मुताबिक आम पैसेंजर्स को इससे असुविधा हो सकती है. कई लोगों ने मांग की HMRL-Hyderabad Metro Rail Limited मेट्रो के अंदर रील बनाने इस लड़की के खिलाफ एक्शन ले.
Girl Dancing In Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की मेट्रो के अंदर डांस करते हुए नजर आ रही है. भरी मेट्रो में लड़की का डांस वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों का कहना है कि ये ट्रेंड सही नहीं है, तो कुछ के मुताबिक आम पैसेंजर्स को इससे असुविधा हो सकती है. यूजर्स ने इसपर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मेट्रो में एक लड़की ठुमके लगाते दिख रही है. मेट्रो के अंदर डांस करते हुए इंस्टाग्राम रील बनाने का ये वीडियो हैदराबाद मेट्रो (Hyderabad Metro) का बताया जा रहा है.
एक अन्य वीडियो में लड़की मेट्रो स्टेशन पर भी डांस करते हुए दिखाई दे रही है. उसके अगल-बगल पैसेंजर्स आ-जा रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही कमेंट्स की बारिश होने लगी. कुछ यूजर्स वीडियो को पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ इसकी निंदा कर रहे हैं.
💃 Dance On Hyderabad Metro 🚄 When did this happen??? pic.twitter.com/ZilPdia9fx
एक यूजर ने मेट्रो में डांस करने के मुद्दे पर पर सवाल उठाते हुए लिखा- एक सार्वजनिक परिवहन में ऐसे वीडियो बनाने की इजाजत कैसे दी जाती है? वहीं, दूसरे यूजर ने हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड को टैग करते हुए ट्वीट किया- कैसी विडंबना है, क्या आप लोग मेट्रो ट्रेनों में इसकी इजाजत दे रहे हैं?
कुछ यूजर्स ने कहा कि क्या मेट्रो स्टेशनों को पिकनिक स्पॉट और डांस फ्लोर के रूप में बदल दिया है? जबकि कुछ का कहना है कि अगर लड़की के डांस से किसी को नुकसान नहीं पहुंच रहा तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












