
लड़की ने टैटू में लिखवाया लेफ्ट-राइट, दिशाओं को लेकर रहती थी कन्फ्यूज
AajTak
यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है, यहां कैनबरा की एक छात्रा डिकोडिया लैने ने अपने बाएं हाथ में Lऔर दाहिने हाथ में R लिखवा लिया है. यह जानकारी टैटू आर्टिस्ट लॉरेन विंजर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दी है.
आमतौर पर टैटू बनवाने के अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं. कभी टैटू की जगह को लेकर चर्चा रहती है तो कभी टैटू के रंग को लेकर चर्चा रहती है. इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने अपने हाथ पर लेफ्ट और राइट लिखवा लिया. (Photos: IG- @dkodia) दरअसल, यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है, यहां कैनबरा की एक छात्रा डिकोडिया लैने ने अपने बाएं हाथ में Lऔर दाहिने हाथ में R लिखवा लिया है. यह जानकारी टैटू आर्टिस्ट लॉरेन विंजर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दी है. डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिकोडिया लैने को दिशा को लेकर भ्रम बना रहता था. इसी के चलते उसने अपने हाथ में ऐसा टैटू छपवा लिया जिससे उसे लेफ्ट राइट का पता चलता रहे.More Related News

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












