
लौट रही है 'मोंजोलिका', भूल भुलैया 2 में Vidya Balan निभाएंगी अपना ये हिट किरदार!
AajTak
सूत्र ने कहा- 'उनका इक्वेशन 2011 से है, जब विद्या ने अनीज बज्मी की फिल्म थैंक्यू में कैमियो अपीयरेंस दिया था. उसने मोंजोलिका के कैरेक्टर को बनाया, शाही नर्तकी का भूत, यादगार है. विद्या आमी जे तोमार गाने में डांस करेंगी या फिर क्लाइमैक्स में नजर आएंगी.'
अक्षय कुमार और विद्या बालन की हिट फिल्म भूल भूलैया का अगला पार्ट नए कास्ट के साथ आने की तैयारी में है. भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन, तबू और कियारा आडवाणी के नाम फाइनल हो चुके हैं. फिल्म से कार्तिक का लुक भी रिलीज हो चुका है. सभी किरदारों में से जो सबसे अहम है वो है मोंजोलिका का रोल. भूल भूलैया में विद्या बालन ने यह रोल प्ले किया था. और अब रिपोर्ट्स हैं कि भूल भूलैया 2 में भी विद्या मोंजोलिका के कैरेक्टर में नजर आएंगी.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












