
लोकसभा में उठा PM मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक होने का मामला, अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर दागे सवाल
AajTak
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक होने का मामला लोकसभा में उठाया. उन्होंने पीएम के ट्विटर अकाउंट हैक होने को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक होने का मामला सोमवार को लोकसभा में उठाया. उन्होंने पीएम के ट्विटर अकाउंट हैक होने को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए इस मामले पर सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












