
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी में होगा बड़ा बदलाव! जानें किसे मिलेगी एंट्री, कौन होगा बाहर?
AajTak
कांग्रेस अपनी कार्य समिति में बड़ा बदलाव करने जा रही है. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समिति में लोगों को जगह दी जाएगी. इस बार समिति में नए चेहरे देखने को मिल सकते है. इसके अलावा उन्हें भी जगह दी जाएगी, जिन्हें चुनाव का व्यावहारिक अनुभव हो.
लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में बड़ा फेरबदल हो सकता है. मौजूदा सीडब्ल्यूसी में 25 स्थायी सदस्यों के अलावा कई विशेष आमंत्रितों और महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस जैसे फ्रंटल संगठनों के प्रमुख भी शामिल हैं. इस साल फरवरी में रायपुर में आयोजित कांग्रेस के पूर्ण सत्र के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सीडब्ल्यूसी के सदस्यों का चुनाव कराने के बजाय उन्हें नामित करने के लिए अधिकृत किया गया था. कांग्रेस ने अपनी कार्यसमिति में एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए अपने संविधान में संशोधन किया था. पार्टी ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों की संख्या भी 25 से बढ़ाकर 35 कर दी थी.
कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि बीमार कांग्रेस कार्यसमिति में नई ऑक्सीजन भरने के लिए नई प्रतिभाओं को लाया जाना चाहिए. सूत्रों के अनुसार सीडब्ल्यूसी में एंट्री के लिए रमेश चेन्निथला, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, पूर्व दलित कांग्रेस प्रमुख नितिन राउत, कर्नाटक के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोदकांत सहाय के नामों की चर्चा सबसे तेज है.
सूत्रों के अनुसार समिति में उन लोगों को लाने पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, जिनके पास चुनाव लड़ने का व्यावहारिक अनुभव है. कांग्रेस का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय और बीजेपी को टक्कर देने के लिए जमीनी हकीकत को समझने वाले लोगों की जरूरत होगी.
सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि महासचिव अविनाश पांडे, पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी, महाराष्ट्र के प्रभारी एचके पाटिल, बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को रीप्लेस किया जा सकता है.
इनके अलावा केएच मुनियप्पा, रघु शर्मा और दिनेश गुंडो राव को भी बदला जा सकता है. दरअसल कांग्रेस का मानना है कि ये नेता अपने राज्यों में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग कर सकते हैं ताकि आम चुनाव से पहले पार्टी को इसका लाभ मिल सके.
पार्टी के संशोधित संविधान के अनुसार, कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था में अब पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पूर्व प्रमुख शामिल होंगे. इसका मतलब है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी नए सीडब्ल्यूसी का हिस्सा होंगे. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के भी सीडब्ल्यूसी में बने रहने की संभावना है क्योंकि उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों तक पार्टी के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार करने की उम्मीद है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




