
लॉस एंजेलिस में खराब होते जा रहे हैं हालात! ट्रंप प्रशासन ने तैनात किए 700 मरीन सैनिक
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कैलिफोर्निया में 700 मरीन सैनिक तैनात करने की घोषणा कर दी है. प्रशासन का कहना है कि मरीन सैनिकों की तैनाती अस्थायी रूप से की गई है जो वहां पहले से मौजूद नेशनल गार्ड बलों की मदद करेंगे. वहीं, संघीय आदेश की कैलिफोर्निया के नेताओं ने आलोचना की है और ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया है.
कैलिफोर्निया में इमिग्रेशन नीतियों के खिलाफ बढ़ते हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा को मजबूत करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को लगभग 700 मरीन सैनिकों को तैनात करने की घोषणा की है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ये तैनाती अस्थायी है. इस तैनाती का उद्देश्य पहले से तैनात नेशनल गार्ड बलों की मदद करना है. ट्रंप प्रशासन के इस आदेश की कैलिफोर्निया के नेताओं ने आलोचना की है और अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ये अस्थायी तैनाती नेशनल गार्ड बलों के समर्थन के लिए की जा रही है जो पहले से ही शहर में मौजूद हैं. हफ्ते के बीच तक सैनिकों की संख्या बढ़कर 2,000 होने की उम्मीद है. हालांकि, पेंटागन ने अभी तक इन्सुरेक्शन एक्ट को लागू नहीं किया है जो सेना को सीधे कानून प्रवर्तन में शामिल होने की अनुमति देता है.
अधिकारी ने कहा, 'फिलहाल इन्सुरेक्शन एक्ट लागू होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन स्थिति बदल सकती है.'
रविवार को लॉस एंजेलिस में 300 कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात किया गया था, क्योंकि इमिग्रेशन नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से जारी है. वहीं, ट्रंप प्रशासन के इस आदेश की कैलिफोर्निया के नेताओं ने कड़ी आलोचना की है.
ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर
कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उन्होंने इस मरीन सैनिकों की तैनाती को सत्ता का दुरुपयोग बताया है जो राज्य की संप्रभुता को कमजोर करता है. बोंटा ने कहा कि हम राष्ट्रपति द्वारा अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने और कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड को गैरकानूनी रूप से सक्रिय करने को हल्के में नहीं लेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











