
लॉस एंजिल्स की तबाही भूला भी नहीं था अमेरिका, न्यूयॉर्क में धधक उठे जंगल... लोगों को निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम
AajTak
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर 1 बजे के बाद सेंटर मोरिचेस, ईस्ट मोरिचेस, ईस्टपोर्ट और वेस्टहैम्पटन में लगी भीषण जंगल की आग ने लॉन्ग आइलैंड के ईस्ट एंड के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. इस आग की वजह से हैम्पटन जाने वाले प्रमुख मार्ग को बंद करना पड़ा और कई क्षेत्रों में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा.
अमेरिका अभी लॉस एंजिल्स की आग को भूला भी नहीं था कि न्यूयॉर्क में शनिवार को एक और जंगल की आग भड़क उठी. शनिवार, 8 मार्च को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के एक समृद्ध क्षेत्र हैम्पटन के पास अलग-अलग स्थानों पर भीषण जंगली आग लग गई.
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने शनिवार दोपहर इस क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस्टहैम्पटन सहित प्रभावित इलाकों में घने काले धुएं के बादल आसमान में फैल गए. आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई कस्बों के अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को इलाके से तुरंत बाहर निकलने की चेतावनी दी है.
हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रशासन चिंतित
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर 1 बजे के बाद सेंटर मोरिचेस, ईस्ट मोरिचेस, ईस्टपोर्ट और वेस्टहैम्पटन में लगी भीषण जंगल की आग ने लॉन्ग आइलैंड के ईस्ट एंड के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया.
इस आग की वजह से हैम्पटन जाने वाले प्रमुख मार्ग को बंद करना पड़ा और कई क्षेत्रों में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा. प्रशासन और स्थानीय निवासियों ने इसकी पुष्टि की है. गवर्नर कैथी होचुल ने शनिवार शाम CNN को बताया कि रात में हवाओं की गति बढ़ने के कारण प्रशासन 'काफी चिंतित' है.
चार हेलिकॉप्टरों से गिराया जा रहा पानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











