
'लॉरेंस बिश्नोई मुझे जल्दी मरवा दे, ताकि...', बोले पप्पू यादव, सलमान को धमकी पर भी की टिप्पणी
AajTak
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं चाहता हूं जल्दी मरूं, मुझे जल्दी मरवा दीजिए, ताकि हिंदुस्तान से सच गायब हो जाए. मैं सबकुछ छोड़ सकता हूं, लेकिन डर के जीने की मुझे आदत नहीं है, अपने विचारधारा से समझौता नहीं करूंगा.
बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताया था, इस बयान के बाद उन्हें अलग-अलग नंबरों से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. इसे लेकर अब पप्पू यादव ने कहा कि मेरी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है. मेरे जीवन में डर की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि लॉरेंस को जब मारना हो आए और मुझे मार कर जाए. मैं आपको रोक नहीं रहा हूं. जो लोग मेरी आलोचना करते हैं कि मैं डर गया हूं तो भैया मुझे मरवा दीजिए ना.
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं चाहता हूं जल्दी मरूं, मुझे जल्दी मरवा दीजिए, ताकि हिंदुस्तान से सच गायब हो जाए. मैं सबकुछ छोड़ सकता हूं, लेकिन डर के जीने की मुझे आदत नहीं है, अपने विचारधारा से समझौता नहीं करूंगा. पप्पू यादव ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का जब फोन आया था, तो मैंने उससे कहा था कि उसे किसको मारना है, ये उसका काम है. लॉरेंस बिश्नोई अगर सलमान खान को मारना चाहता है, तो मार दे. मेरा इसमें क्या लेना देना है.
पप्पू यादव ने कहा कि सलमान को बचाना या नहीं बचाना सरकार का दायित्व है. लोग मेरी सुरक्षा की चिंता ना करें. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी मुझे धमकी दी गई, जब मैं झारखंड से वापस पूर्णिया आ रहा था.
क्या कहा था पप्पू यादव ने?
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या के बाद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताया था. उन्होंने कहा था कि अगर कानून अनुमति दे तो वो 24 घंटे में इस पूरे गैंग को खत्म कर देंगे. पूर्णिया सांसद ने कहा था कि एक अपराधी जेल में बैठकर चुनौती देकर लोगों को मार रहा है और सब मूकदर्शक बने हुए हैं. उनके इस बयान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार उन्हें धमकी मिल रही है. शूटर ने दी थी पप्पू यादव को धमकी
लॉरेंस और पप्पू यादव के बीच बवाल तब ज्यादा बढ़ा, जब उन्हें कॉल कर धमकी दी गई. उन्हें धमकी देते हुए गैंग के शूटर ने कहा कि वो किसी के भी खिलाफ सोच-समझकर बोलना चाहिए. आपकी बिश्नोई भाई साहब से क्या दुश्मनी है. बाद में वो धमकी देता है कि हम कर्म और कांड दोनों करते हैं. भाई साहब का वो डायलॉग तो सुना ही होगा. केस करने में भी आसानी होगी. जब पप्पू यादव कहते हैं कि वो 7 बार के सांसद हैं तो इस पर धमकी देने वाला कहता है कि उससे मतलब नहीं है. हम पॉलिटिक्स से नहीं जुड़े हैं. जो हमारे रास्ते में आएगा, उसके साथ जो आज हो रहा है, वही होता रहेगा.सांसद ने जताई थी नाराजगी

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





