
लॉरेंस बिश्नोई गैंग को कनाडा ने घोषित किया आतंकी संगठन, हत्या और वसूली का आरोप
AajTak
कनाडा सरकार द्वारा लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किए जाने के फैसले के बाद गैंग की संपत्ति जब्त और बैंक खाते फ्रीज किए जा सकेंगे. सरकार का कहना है कि यह कदम भारतीय डायस्पोरा समुदाय को धमकी और उगाही जैसी गतिविधियों से सुरक्षित बनाने में मदद करेगा.
कनाडा सरकार ने सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन की सूची में शामिल कर दिया. यह फैसला कंजरवेटिव और NDP नेताओं की मांग के बाद लिया गया. इस कदम के तहत अब किसी भी कनाडाई नागरिक के लिए इस गैंग को आर्थिक मदद देना या इसके लिए काम करना अपराध माना जाएगा.
बिश्नोई गैंग भारत से संचालित होता है और इसके मुखिया लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप है कि वह जेल से मोबाइल फोन के जरिए गैंग की गतिविधियों को नियंत्रित करता है. कनाडा सरकार ने प्रेस रिलीज में कहा कि यह गैंग हत्या, गोलीबारी, आगजनी और उगाही जैसी गतिविधियों में शामिल है और खासकर भारतीय मूल के लोगों, उनके व्यवसायों और सांस्कृतिक हस्तियों को निशाना बनाता है.
यह भी पढ़ें: बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन... लॉरेंस बिश्नोई के घर पर छापा, भाई अनमोल और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश
नई लिस्टिंग के बाद कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों को गैंग के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करने का अधिकार मिल जाएगा. इसमें उनकी संपत्ति जब्त करना, बैंक खाते फ्रीज करना और उनके समर्थकों पर मुकदमा चलाना शामिल है.
बिश्नोई गैंग की मदद करना अब होगा अपराध!
प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अब यह अपराध होगा अगर कोई कनाडाई नागरिक सीधे या परोक्ष रूप से गैंग की मदद करता है या उसकी संपत्ति से लेनदेन करता है वो अपराध की श्रेणी में आएगी.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










