
लॉकडाउन के बीच MG Motor ने बढ़ाई कारों की वारंटी, अब इस तारीख तक होगी मान्य
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर के चलते देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन है. ऐसे में अधिकतर लोगों की कारें घर पर खड़ी हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए MG Motor ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष पेशकश की है और उनकी कार की वारंटी एवं सर्विस वैलिडिटी को बढ़ा दिया है. जानें पूरी खबर.
कोरोना की दूसरी लहर के चलते देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन है. ऐसे में अधिकतर लोगों की कारें घर पर खड़ी हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए MG Motor ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष पेशकश की है और उनकी कार की वारंटी एवं सर्विस वैलिडिटी को बढ़ा दिया है. अप्रैल और मई तक वारंटी वालों को फायदा MG Motor की जिन कारों की वारंटी या सर्विस वैलिडिटी अप्रैल या मई 2021 में खत्म होने वाली थी, उन्हें ही इस बढ़ाई गई अवधि का फायदा मिलेगा. कंपनी के बयान के मुताबिक इन सभी ग्राहकों के लिए वारंटी या सर्विस वैलेडिटी खत्म होने की नई तारीख अब 31 जुलाई 2021 होगी. ग्राहकों के हित में लिया फैसला कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि समय पर कार के रखरखाव और उससे जुड़े सर्विस कॉन्ट्रैक्ट की समय अवधि बढ़ाने का निर्णय ग्राहकों और उनके हितों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











