
लॉकडाउन का चमत्कार, UP से फिर दिखने लगीं हिमालय की बर्फीली पहाड़ियां
AajTak
कोरोना वायरस के चलते बीते एक साल से भी ज्यादा समय से लोग घर पर ही समय बिता रहे हैं. कोरोना काल की वजह से जान-माल और अर्थव्यवस्था को जबरदस्त नुकसान तो पहुंचा है लेकिन इस दौर में एक सकारात्मक चीज हुई है और वो ये है कि देश की हवा बेहतर हो गई है जिसके चलते शहरों से बर्फीले पहाड़ दिखने लगे हैं.
कोरोना वायरस के चलते बीते एक साल से भी ज्यादा समय से लोग घर पर ही समय बिता रहे हैं. कोरोना काल की वजह से जान-माल और अर्थव्यवस्था को जबरदस्त नुकसान तो पहुंचा है लेकिन इस दौर में एक सकारात्मक चीज हुई है और वो ये है कि देश की हवा बेहतर हो गई है जिसके चलते शहरों से बर्फीले पहाड़ दिखने लगे हैं. (फोटो क्रेडिट: डॉ विवेक बनर्जी) आईएफएस अफसर रमेश पांडे ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने अपनी तस्वीर के जरिए बताया है कि सहारनपुर से हिमालय के बर्फीले पहाड़ दिखने लगे हैं. बारिश के बाद आसमान काफी साफ हो चुका है और एक्यूआई भी करीब 85 है. इन तस्वीरों को डॉक्टर विवेक बनर्जी ने क्लिक किया है. (फोटो क्रेडिट: दुष्यंत कुमार) बता दें कि सिर्फ सहारनपुर से ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर से भी हिमालय की धौलाधार रेंज देखने को मिली थी. बीते वर्ष लॉकडाउन के चलते मौसम ऐसा साफ हुआ था कि लोगों ने काफी समय बाद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में नीला आसमान देखा था. इसके अलावा वीरान सड़कों पर कुछ जंगली जानवर भी टहलते नजर आए थे.(फोटो क्रेडिट: दुष्यंत कुमार) Himalayas are visible again from Saharanpur. After rains, the sky is clear and AQI is around 85. PC: Dr Vivek Banerjee #lockdown pic.twitter.com/yR6buvfX6k
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











