
लैंगर ने माना- उन 2 ओवरों के कारण WTC फाइनल से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में ओवर गति बरकरार नहीं रख पाना उनकी टीम की वास्तव में लापरवाही है, जिसके कारण वह आखिर में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह नहीं बना पाए.
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में ओवर गति बरकरार नहीं रख पाना उनकी टीम की वास्तव में लापरवाही है, जिसके कारण वह आखिर में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह नहीं बना पाए. ऑस्ट्रेलिया को 4 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में तय समय से 2 ओवर कम करने के कारण 4 डब्ल्यूटीसी अंक गंवाने पड़े थे. हाल में इंग्लैंड को घरेलू सीरीज में 3-1 से हराने वाली भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाई, जहां जून में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.More Related News













