
लेबर पेन में कराह रही पत्नी, पति ने किया डांस और ला दी मुस्कान, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
डिलीवरी का दर्द कोई भी महिला अकेले झेलती है, लेकिन इस वीडियो में पति ने साबित कर दिया कि असली हमसफर वही है जो मुश्किल घड़ी में मुस्कान ला सके. वायरल क्लिप में पति लेबर रूम को डांस फ्लोर बना देता है और अपनी पत्नी के चेहरे पर मुस्कराहट ला देता है.
कहा जाता है कि लेबर पेन का दर्द हड्डी टूटने से भी कहीं ज्यादा होता है. महिलाएं इस असहनीय दर्द को सह लेती हैं, लेकिन अगर डिलीवरी के वक्त सच्चा हमसफर साथ हो और दर्द के बीच मुस्कान ला दे, तो वह पल हमेशा के लिए खास बन जाता है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पति अपनी पत्नी को डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द से ध्यान हटाने के लिए अस्पताल के कमरे में तरह-तरह के डांस मूव्स करता दिखाई देता है. यह नजारा देख लोग भावुक हो रहे हैं और पति की इस कोशिश को असली प्यार बता रहे हैं.
यह वीडियो सबसे पहले राजेश राजन नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर करीब एक साल पहले शेयर किया था. उस वक्त इसे ज्यादा लोगों ने नहीं देखा था, लेकिन अब यह क्लिप दोबारा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छा गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पत्नी लेबर रूम के बेड पर लेटी है और पति उसके सामने मजेदार डांस कर रहा है.
कभी वह मजाकिया चेहरे बनाता है तो कभी अलग-अलग स्टेप्स दिखाकर पत्नी को हंसाने की कोशिश करता है. बीच-बीच में वह पत्नी को किस भी करता है और आखिरकार उसकी यह मेहनत रंग लाती है,पत्नी दर्द के बीच भी मुस्कुरा उठती है.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था-लेबर रूम में मस्ती का वक्त, बिना टेंशन का मनोरंजन, यानी डिलीवरी जैसे कठिन समय में भी माहौल को हल्का बनाने की कोशिश.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









