
लेबनान में पेजर ब्लास्ट को लेकर गुस्से में मुस्लिम देश, इजरायल को दी धमकी!
AajTak
लेबनान बीते दो दिनों से कभी पेजर तो कभी वॉकी-टॉकी ब्लास्ट झेल रहा है. इस ब्लास्ट के लिए लेबनानी समूह हिज्बुल्लाह ने इजरायल को जिम्मेदार बताया है. मुस्लिम देश ब्लास्ट की निंदा कर रहे हैं और कई देशों ने इसके लिए इजरायल पर निशाना साधा है.
लेबनान में बीते दो दिनों से सीरियल ब्लास्ट हो रहे हैं. पहले दिन मंगलवार देर दोपहर को 5,000 पेजर में ब्लास्ट हुए तो दूसरे दिन वॉकी टॉकी और सोलर सिस्टम पैनलों में धमाके हुए. इन धमाकों में अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है और 4,500 से अधिक लोग घायल हैं. मरने वालों और घायलों में ईरान समर्थित लेबनानी समूह हिज्बुल्लाह के लड़ाके शामिल हैं. इन हमलों के लिए हिज्बुल्लाह ने इजरायल को जिम्मेदार बताया है. लेबनान पर इस तरह के हमलों की दुनियाभर में आलोचना हो रही है. मुस्लिम देशों की तरफ से भी इन हमलों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है.
तुर्की
मुस्लिम बहुल देश तुर्की ने लेबनान में हुए ब्लास्ट की कड़ी निंदा की है. बुधवार को राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने लेबनान में पेजर धमाकों पर दुख जताया और कहा कि क्षेत्र में संघर्ष को बढ़ाने के लिए इजरायल की कोशिशें अत्यंत खतरनाक हैं.
तुर्की संचार निदेशालय ने एक बयान में कहा कि लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती के साथ फोन पर बातचीत के दौरान एर्दोगन ने पेजर हमले पर दुख जताया और मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना की. एर्दोगन ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.
प्रधानमंत्री मिकाती से एर्दोगन ने कहा कि क्षेत्र में इजरायल की बढ़ती आक्रामकता को रोकने के लिए कोशिश जारी रहेगी.
ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











