
लुधियाना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, Punjab Police के रिटायर्ड ASI समेत 3 की हत्या
AajTak
लुधियाना में रविवार देर रात पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई, उनकी पत्नी और बेटे की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर डाली. आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है.
पंजाब के लुधियाना में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ कम होता नजर आ रहा है. इसका ताजा उदाहरण रविवार के दिन देखने को मिला. दरअसल, यहां नूरपुर बेट में अज्ञात हमलावरों ने एक रिटायर्ड एएसआई और उसकी पत्नी, बेटे सहित तीन लोगों की उन्हीं के घर में घुसकर हत्या कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. साथ ही अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. घटना रविवार देर रात की है. वहीं, इलाके में हुए इस ट्रिपल मर्डर की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उनकी टीम वहां पहुंची. घर में खून ही खून बिखरा पड़ा था. घर में तीन लोगों के शव मिले. जिनकी पहचान पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर और बेटे गुरविंदर सिंह के रूप में हुई. वहां से रिटायर्ड एएसआई की रिवॉल्वर गायब है.
एएसआई कुलदीप सिंह 2019 में ही नौकरी से रिटायर हुए थे. फिलहाल तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.
अलग-अलग एंगल से जांच पुलिस अधिकारी ने कहा कि तिहरे हत्याकांड की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि आरोपी शायद परिवार की जान पहचान के हैं. इस मामले को पुलिस घर में फ्रेंडली एंट्री से भी जोड़ रही है. इसी के साथ घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि अगर आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा लगा होगा तो शायद आरोपियों का पता लग सकता है.
(लुधियाना से मुनीष अत्री की रिपोर्ट)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











