
लिमिटेड क्वॉनटिटी में होगी Xiaomi के प्रीमियम फोन Mi 11 Ultra की सेल, ऐसे खरीद पाएंगे
AajTak
Mi 11 Ultra को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था. हालांकि, इसकी देश में अभी तक शुरू नहीं की गई है. लेकिन, अब कंपनी ने घोषणा की है कि ये फ्लैगशिप फोन लिमिटेड क्वॉनटिटी में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा.
Mi 11 Ultra को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था. हालांकि, इसकी देश में अभी तक शुरू नहीं की गई है. लेकिन, अब कंपनी ने घोषणा की है कि ये फ्लैगशिप फोन लिमिटेड क्वॉनटिटी में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा. इसके लिए ग्राहकों को या तो डेडिकेटेड गिफ्ट कार्ड लेना होगा या ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना होगा. शाओमी ने घोषणा की है कि ग्राहकों को 1,999 रुपये वाला अल्ट्रा गिफ्ट कार्ड खरीदने पर लिमिटेड क्वॉनटिटी सेल का गारंटीड एक्सेस दिया जाएगा. गिफ्ट कार्ड खरीदने वाले ग्राहकों को 4,099 रुपये की वैल्यू का दो बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दिया जाएगा. साथ ही एक अल्ट्रा मर्चेंडाइज सुपरफैन बॉक्स, 999 रुपये का टाइम्स प्राइम एनुअल मेंबरशिप और शेयर करने के लए एक एडिशनल Mi 11 Ultra F-Code भी दिया जाएगा. जो ग्राहक Mi 11 Ultra लेने की सोच रहे हैं उन्हें शाओमी की साइट पर जाकर अपने अकाउंट पर लॉग इन करना होगा. इसके बाद अल्ट्रा गिफ्ट कार्ड को खरीदना होगा. ये कार्ड सिरेमिक वाइट और सिरेमिक ब्लैक दोनों ही कलर वेरिएंट्स के लिए उपलब्ध होगा. यानी कार्ड खरीदते समय आपको कलर ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












