
'लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे, यही डिब्बा गोल करेगी...', राजस्थान की रैली में पीएम मोदी का बड़ा हमला
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, लाल डायरी का नाम सुनकर कांग्रेस के बड़े नेताओं की हालत खराब है. इस डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे बंद हैं. अगर इसके पन्ने खुले तो अच्छे अच्छे निपट जाएंगे. ये लाल डायरी कांग्रेस सरकार का डब्बा गुल करने जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के सीकर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार से बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की कथित लाल डायरी का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने सरकार चलाने के नाम पर लूट की दुकान चलाई है. लूट की इस दुकान का सबसे ताजा उदाहरण हैं राजस्थान की लाल डायरी. लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे बंद हैं. लोग कहते हैं कि अगर इसके पन्ने खुलेंगे तो कांग्रेस सरकार का डिब्बा गुल हो जाएगा.
प्रोटोकॉल विवाद के बीच सीकर की सभा में बोले पीएम मोदी- 'गहलोत जी पैर में चोट की वजह से नहीं आ पाए'
पीएम मोदी ने कहा, लाल डायरी का नाम सुनकर कांग्रेस के बड़े नेताओं की हालत खराब है. इस डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे बंद हैं. अगर इसके पन्ने खुले तो अच्छे अच्छे निपट जाएंगे. ये लाल डायरी कांग्रेस सरकार का डिब्बा गुल करने जा रही है.
राज्य सरकारों की एक और जिम्मेदारी होती है नागरिकों की सुरक्षा की कानून-व्यवस्था की लेकिन कांग्रेस सरकार ये भी नहीं कर पा रही है, आए दिन गैंगवार की खबरों ने राजस्थान जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश को उसकी साख को बिगाड़ दिया है : @narendramodi#Rajasthan #PMModi pic.twitter.com/a5LNZ5ZrEY
बर्खास्त हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी में क्या है? गहलोत सरकार क्यों आगबबूला
पीएम मोदी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेरा पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान के लोग बहन-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते. मां पद्मावती और मां पन्नाधाय की इस धरती की बेटियों के साथ जो हो रहा है, वह आक्रोश से भर देता है. किसी दलित बेटी के साथ दुष्कर्म होता है और उस पर एसिड डाल दिया जाता है. किसी दलित बहन के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप होता है, आरोपी उसका वीडियो बनाते हैं, पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती. बेखौफ आरोपी वीडियो वायरल कर देते हैं. छोटी-छोटी बच्चियां और स्कूल की टीचर तक राजस्थान में सुरक्षित नहीं हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











