
लाल जोड़े में बॉयफ्रेंड संग Mouni Roy की रोमांटिक फोटो, वेडिंग फंक्शन में प्यार में डूबा दिखा कपल
AajTak
मौनी फोटो में रेड कलर का सूट पहने हुए सूरज नंबियार की बाहों में नजर आ रही हैं. मौनी बेहद प्यार भरी नजरों से सूरज को देख रही हैं. सूरज के चेहरे पर भी शादी की खुशी और ग्लो साफ नजर आ रहा है. कपल के बीच का प्यार और रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है.
टीवी की गॉर्जियस एक्ट्रेस मौनी रॉय के लिए आज का दिन काफी खास और यादगार होने वाला है. मौनी रॉय आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी रचाकर अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं. मौनी आज 27 जनवरी को सूरज नांबियार की दुल्हन बनेंगी. शादी से पहले अपने वेडिंग फंक्शन से मौनी ने सूरज संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो हर तरफ छाई हुई है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












