
लाल किले पर क्यों नहीं पहुंचे राहुल गांधी और खड़गे? कांग्रेस का जवाब- ताकि मर्यादा का हनन ना हो…!
AajTak
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. इसे लेकर अब कांग्रेस ने कारण बताया है.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कोई बड़ा नेता वहां मौजूद नहीं था. आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह से लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों के नेता विपक्ष नदारद रहे हों.
आजतक के डिबेट शो दंगल में इससे जुड़े सवाल पर कांग्रेस के प्रवक्ता डॉक्टर अजय उपाध्याय ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के नेता का जो पद है, प्रधानमंत्री के बाद कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ अगली पंक्ति में बैठता रहा है. उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक, चाहे जिसकी भी सरकार रही हो. यह परंपरा रही है.
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस भी दल का नेता विपक्ष रहा हो, उसे अगली पंक्ति में बैठाया जाता रहा है. जब राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने, पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनको अंतिम पंक्ति में बैठाया गया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, ये दोनों संवैधानिक पद पर हैं. अजय उपाध्याय ने कहा कि यह संवैधानिक पद की गरिमा का मामला है. किसी व्यक्ति का मामला नहीं है.
यह भी पढ़ें: बारिश में भी तिरंगे के सामने डटे रहे राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगान गाने का वीडियो वायरल
उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी का मामला नहीं है, मल्लिकार्जुन खड़गे का भी मामला नहीं है. अजय उपाध्याय ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए किसी व्यक्ति के साथ यदि ऐसा किया जा रहा है, तो संविधान की मर्यादा का हनन है. उन्होंने कहा कि मर्यादा का हनन ना हो, इसलिए इन दोनों लोगों ने राष्ट्रीय पर्व मनाया, राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहते हैं प्रधानमंत्री. ये राजनीतिकरण नहीं हो.
यह भी पढ़ें: हाई पावर डेमोग्राफी मिशन, समुद्र मंथन, मेड इन इंडिया जेट इंजन... अश्विनी वैष्णव ने बताईं लाल किले की प्राचीर से PM मोदी की 9 बड़ी घोषणाएं

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






