
लालू ने किया ऐसा खेल कि तीनों खाने चित हो गए पप्पू यादव, कन्हैया कुमार के अरमानों पर भी फिरा पानी
AajTak
लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है. आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी है.
लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है. आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी है. सबसे ज्यादा सीटों पर लालू यादव की पार्टी RJD चुनाव लड़ेगी. हालांकि, पप्पू यादव को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी के हिस्से पूर्णिया सीट आई है. आरजेडी ने पहले ही बीमा भारती को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था. कन्हैया कुमार को भी झटका लगा है. बेगूसराय सीट सीपीआई के हिस्से में आई है.
बिहार में कुल 40 सीटें हैं. सीट बंटवारे में आरजेडी को 26, कांग्रेस को 9 और लेफ्ट को 5 सीटें मिली हैं.
इतना ही नहीं, आरजेडी के खाते में वो तीन सीटें भी आई हैं, जहां से पहले कभी ना कभी पप्पू यादव चुनाव लड़े. इन सीटों में सुपौल, मधेपुरा और पूर्णिया का नाम शामिल है. इन तीन सीटें आरजेडी के खाते आई हैं.
आरजेडी जिन 26 सीटों पर लड़ेगी. उनमें गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटिलपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण,, श्योहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजयारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पुर्णिया, अररिया, हाजीपुर का नाम शामिल है.
कांग्रेस को कटिहार, बेतिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समस्तीपुर, वेस्ट चंपारण, पटना साहिब, सासाराम, महाराजगंज सीट मिली है.
सीपीआई-एमएल को आरा, काराकाट, नालंदा, सीपीआई को बेगूसराय, सीपीएम को खगरिया सीट मिली है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












