
लाठी खेलने के दौरान हट्टे-कट्टे व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत- Video
AajTak
झारखंड के गिरिडीह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां लाठी भांजने का खेल खेलने के दौरान एक हट्टे-कट्टे व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
झारखंड के गिरिडीह में रामनवमी अखाड़ा खेलने के दौरान हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मामला बेंगाबाद प्रखंड के माधवाडीह गांव का है. बताया जाता है कि सुखदेव प्रसाद यादव अखाड़ा में लाठी खेल रहे थे, इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया. जिससे वे जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मंदिर के बाहर कई लोग अखाड़ा में लाठी खेल रहे हैं. जिसमें सुखदेव प्रसाद यादव भी शामिल हैं. सुखदेव प्रसाद भी एक व्यक्ति के साथ लाठी भांजने का खेल, खेल रहे थे. लाठी भांजते-भांजते अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया. जिससे वे जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: कॉलेज के दोस्त, चेहरे पर स्माइल और फेयरवेल... मंच पर ही 20 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, Video
हांलाकि, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सीपीआर भी दी, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई. जिसके बाद लोग उन्हें अस्पताल भी ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई. इससे पहले भी इस तरह के मामले अलग- अलग राज्यों से आ चुके हैं.
बीते दिनों महाराष्ट्र के कल्याण से भी एक मामला सामने आया था. जहां कॉलेज के एक कार्यक्रम में स्पीच देने के दौरान एक 19 वर्षीय लड़की पोडियम पर ही गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना का भी वीडियो सामने आया था. जिसे देखकर लोग दहल उठे थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












