
लाखों की सेविंग, पक्की नौकरी… फिर भी भारतीय का US टूरिस्ट वीजा रिजेक्ट, रेडिट पर सुनाई आपबीती
AajTak
दिल्ली के एक शख्स को अमेरिका का टूरिस्ट वीजा (B2 Visa) नहीं मिला. वजह साफ नहीं बताई गई. शख्स ने अपनी आपबीती रेडिट पर शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
अमेरिका का B2 टूरिस्ट वीजा (US B2 Visa) हासिल करना कई भारतीयों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है. हाल ही में एक Reddit यूजर ने दावा किया कि उनकी और उनके माता-पिता की वीजा एप्लीकेशन को अमेरिकी दूतावास ने INA सेक्शन 214(b) के तहत रिजेक्ट कर दिया.
रेडिट पर शेयर किये पोस्ट पर वह लिखता है कि वीजा इंटरव्यू में उसने हर सवाल का विनम्रता से जवाब दिया, यात्रा का कारण बताया और सभी जरूरी दस्तावेज भी पेश किए. बावजूद इसके, वीजा बिना किसी अतिरिक्त सवाल-जवाब के खारिज कर दिया गया.
यूज़र ने लिखा कि हमसे न तो नौकरी के बारे में पूछा गया, न भारत से जुड़े हमारे रिश्तों के बारे में, न ही पिछले ट्रैवल एक्सपीरियंस के बारे में, बस सीधे वीजा रिजेक्ट कर दिया गया.
उनके मुताबिक उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक आय स्थिर है, और परिवार की सेविंग्स करीब 70–80 लाख रुपये हैं. फिर भी, उन्हें और उनके माता-पिता को वीजा नहीं मिला.
'...तो यूरोप या एशियाई देशों में करें सैर-सपाटा'
इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. एक यूजर ने लिखा कि हम तीसरी दुनिया में जितनी सेविंग्स को काफी मानते हैं, वह अमेरिकी अधिकारी को प्रभावशाली नहीं लगती.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









