
लाउड म्यूजिक, रंगीन लाइट्स और डांस फ्लोर... कुछ ही पलों में चीखों के शोर में बदल गया गोवा का नाइट क्लब
AajTak
रात का वक्त था. जगह थी गोवा में अरपोरा की बैकवॉटर के पास बिर्च बाय रोमेओ लेन नाइट क्लब... यहां लाउड म्यूजिक, रंगीन रोशनियों की चमक और भीड़ से भरा डांस फ्लोर... हर कोई अपने-अपने पलों में खोया था. किसी को अंदाजा तक नहीं था कि कुछ ही मिनटों में यह जगह चीखों के शोर में बदल जाएगी.
गोवा के उत्तर में अरपोरा गांव का नाइट क्लब 'बिर्च बाय रोमेओ लेन' एक दर्दनाक त्रासदी में बदल गया. घटना रात के समय की है. क्लब में करीब सौ लोग डांस फ्लोर पर थे. म्यूजिक और लाइट्स की चमक के बीच किसी ने सोचा भी नहीं था कि कुछ ही पल बाद यह रात उनके लिए डरावना सपना बन जाएगी.
एजेंसी के अनुसार, हैदराबाद से आई फातिमा शेख भी गोवा के उसी नाइट क्लब की भीड़ में थीं. वह बताती हैं कि सब कुछ सामान्य था… और अचानक पूरा माहौल बदल गया. पहले हलचल हुई, फिर धुआं, फिर तेज लपटें. हम भागे और बस इतना देखा कि पूरी बिल्डिंग आग में घिरी थी.
कुछ ही पलों में रोशनी के नीचे डांस करती भीड़ अचानक अंधेरी, घुटनभरी अफरातफरी का हिस्सा बन गई. संकरे रास्ते, ताड़ के पत्तों से बने अस्थायी ढांचे और दहशत में भागते लोग... यह सीन भयावह था. फातिमा ने कहा कि हम डांस फ्लोर पर थे और अचानक हलचल मची. जैसे ही हमने देखा, पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई थी. लोग चीख रहे थे, भाग रहे थे. हम भी खुद को बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़े.
यहां देखें Video
फातिमा ने बताया कि आग क्लब के पहले फ्लोर से शुरू हुई थी, जहां अधिकांश पर्यटक डांस कर रहे थे. कुछ लोग डर के मारे नीचे भागे और गलती से क्लब की रसोई में चले गए. वहां काम करने वाले स्टाफ भी थे और सभी एक साथ फंस गए. वहीं से कई लोगों की मौत हुई.
फातिमा ने कहा कि क्लब की छत और कुछ हिस्सों ताड़ के पत्तों से शेड तैयार की गई थी, ये बेहद अस्थायी निर्माण था. इसमें आग लगी तो आग को फैलने में कुछ ही सेकंड लगे. फातिमा और अन्य पर्यटकों ने कहा कि हमें भागते हुए ऐसा लगा जैसे हमारी जिंदगी किसी फिल्म की सीन में फंस गई हो. धुआं, चीखें, आग की लपटें… सब कुछ अचानक हो गया. हम भागे और देखा कि पूरी बिल्डिंग आग में घिरी थी. यह सीन कभी नहीं भुलाया जा सकता.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










