
लव, सेक्स और धोखा: FB पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब फरार है इस मंत्री का दबंग बेटा
AajTak
ये कहानी है राजस्थान सरकार के एक ताकतवर मंत्री के दबंग बेटे और राजस्थान की एक बेटी की. उस बेटी की जिसे मंत्री के बेटे ने भंवरी देवी की कहानी दोहराने की धमकी दे डाली है. राजस्थान की बेटी ने दिल्ली में आरोपी मंत्री पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
राजस्थान के एक मंत्री के बेटे पर राजस्थान की एक लड़की ने रेप का इल्जाम लगाया है. इस मामले को लेकर दिल्ली में एक एफआईआर दर्ज हुई है. जिसके मुताबिक मंत्री के बेटे ने शादी का झांसा देकर ना सिर्फ लड़की के साथ जबरदस्ती की, बल्कि उसकी अश्लील तस्वीरें उतार कर वो उसे लगातार ब्लैकमेल भी करता रहा. इतना ही नहीं मंत्री के बेटे ने लड़की को ये भी धमकी दी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो उसका अंजाम भी वही होगा, जो कभी भंवरी देवी का हुआ था. दिल्ली पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मंत्री का बेटा अभी तक हाथ नहीं आया है.
ये कहानी है राजस्थान सरकार के एक ताकतवर मंत्री के दबंग बेटे और राजस्थान की एक बेटी की. उस बेटी की जिसे मंत्री के बेटे ने भंवरी देवी की कहानी दोहराने की धमकी दे डाली है. राजस्थान की बेटी ने दिल्ली में आरोपी मंत्री पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस शिकायत पर कार्रवाई भी कर रही है. लेकिन अभी तक मंत्री का दबंग बेटा दिल्ली पुलिस की पहुंच से बाहर है.
भंवरी देवी तो याद होंगी ना आपको? वही भंवरी देवी, जिसने एक वक्त राजस्थान की सियासत में भूचाल ला दिया था. बाद में उसी भंवरी देवी को बड़ी बेरहमी से मार दिया गया था. तब इस केस में राजस्थान के मंत्री समेत कई नेता नाप दिए गए थे. उसी राजस्थान की सरज़मीन से एक मंत्री के बेटे ने राजस्थान की एक बेटी को ये धमकी दी है कि अगर उसने अपना मुंह खोला, तो राजस्थान एक और भंवरी देवी को देखेगा. पर कमाल देखिए एफआईआर की शक्ल में कानून के पन्नो पर मंत्री के बेटे का काला-चिट्ठा काले अक्षरों में लिखा होने के बावजूद राजस्थान की सरकार और पुलिस आंखें मूंदे है. सत्ता, ताकत, हैसियत और हुकूमत के बीच से निकली ये वो कहानी है, जिसे अगर वक्त रहते अंजाम तक नहीं पहुंचाया गया, तो सचमुच कोई हैरत नहीं होगी कि राजस्थान में एक बार फिर से भंवरी देवी की कहानी दोहरा दी जाए.
दिल्ली के सदर बाज़ार थाने में दर्ज इस मामले की एफआईआर महज FIR नहीं है. इस एफआईआर की हर लाइन कहानी है उस दरिंदगी की, जिसे राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के साहबज़ादे रोहित जोशी ने एक बेबस लड़की पर ढाए. राजस्थान से लेकर हिमाचल और हिमाचल से लेकर दिल्ली तक मंत्री के साहबज़ादे ने जब जहां मौक़ा मिला, उस बेबस मज़लूम लड़की को मारा-पीटा, नोचा खसोटा और बार-बार उसकी अस्मत को तार-तार किया. शायद लड़की को भी पता था कि सत्ता में बैठे लोगों के ईशारे पर राजस्थान में तो इंसाफ़ मिलने से रहा. इसीलिए उसने दिल्ली पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई. और दिल्ली पुलिस ने मंत्री के बेटे के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की.
एफ़आईआर दर्ज करने के बाद से दिल्ली पुलिस की एक टीम ने जयपुर के कई चक्कर काटे, लेकिन रोहित जोशी हाथ नहीं लगा. राजस्थान पुलिस ने भी उसे पकड़वाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. यही वजह है कि रेप का एक आरोपी सबकी आंखों के सामने होते हुए भी अब तक क़ानून से दूर है. आख़िर ये पूरा मामला है क्या? ये लड़की कौन है? मंत्री के बेटे के चंगुल में कैसे फंसी? रेप के इस केस में भंवरी देवी कहां से आ गई? तो आइए सबसे पहले सिलसिलेवार पूरी कहानी समझते हैं. कहानी एफ़आईआर की ज़ुबानी.
इस कहानी की शुरुआत हुई साल 2021 के शुरुआती दिनों में, जब रोहित के साथ पीड़ित लड़की की फ़ेसबुक पर मुलाक़ात हुई. जल्द ही ये मुलाक़ात बातचीत और फिर दोस्ती में बदल गई. अब रोहित और लड़की मिलना-जुलना शुरू हो गया. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया, जब शादीशुदा रोहित ने ख़ुद को लड़की के सामने बेचारा बना कर पेश किया. उसने कहा कि उसकी अपनी पत्नी से बिल्कुल भी नहीं बनती है, वो हमेशा ही उससे लड़ती झगड़ती रहती है. ऐसे में धीरे-धीरे लड़की के मन में रोहित के प्रति हमदर्दी पैदा हो गई. लेकिन रोहित ने उसकी इसी हमदर्दी की फायदा उठाया.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




