
लव मैरिज, ब्रेकअप और फिर सड़क पर कत्लेआम... कैसे इतनी जहरीली हो गई अरविंद और नंदिनी की कहानी, सामने आया सच
AajTak
ग्वालियर में अरविंद परिहार ने अपनी पत्नी नंदिनी को सरेराह गोलियों से भून डाला. दोनों का रिश्ता शादी के बाद इतना जहरीला हो गया था कि झगड़े, धोखे और बदले ने खून-खराबे का रूप ले लिया. पढ़िए इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी.
Gwalior Nandini Murder Case: जब इश्क की शुरूआत होती है तो उसमें ख्वाब, भरोसा और साथ जीने मरने की कसमें होती हैं. लेकिन कभी-कभी यही इश्क धीरे-धीरे इतना जहरीला हो जाता है कि इंसान किसी की जान लेने से भी गुरेज नहीं करता. ग्वालियर की नंदिनी और अरविंद की कहानी भी ऐसी ही है. आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह से शुरू हुआ उनका रिश्ता जल्द ही शक, धोखे और लालच की आग में जलने लगा. पति-पत्नी के बीच का भरोसा खत्म हुआ तो झगड़े, धमकियां और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए. और आखिरकार इस जहरीले रिश्ते का अंत सरेआम हुआ वो भी एक सनसनीखेज कत्ल के तौर पर. जिसने पूरे शहर को दहला दिया.
शुक्रवार का दिन था. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शहर में अचानक सड़क पर एक सनसनीखेज वारदात ने सबको दहला दिया. कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम के पास दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची. कार्रवाई शुरू की. पुलिस जांच में सामने आया कि हत्यारा और कोई नहीं, बल्कि युवती का ही पति अरविंद परिहार था. यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे विवाद और जहरीले रिश्ते का नतीजा था.
दरअसल, इस कहानी का आगाज साल 2023 में उस वक्त हुआ, जब अरविंद परिहार और नंदिनी परिहार ने प्रेम विवाह किया था. दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई और ग्वालियर में ऑरेंजवुड सोसाइटी में साथ रहने लगे. शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखा, लेकिन जल्द ही नंदिनी को पता चला कि अरविंद पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. इतना ही नहीं, अरविंद की एक गर्लफ्रेंड भी थी. यह राज खुलते ही रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो गई.
नंदिनी ने खुद को ठगा महसूस किया और पति की इस धोखेबाजी का मामला थाने तक पहुंचाया. दोनों के बीच झगड़े बढ़ते गए. यहां तक कि अरविंद ने एक बार कार चढ़ाकर नंदिनी की हत्या की कोशिश की. इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ और अरविंद जेल भी गया. हालांकि, कोर्ट में नंदिनी बयान से पलट गई और बाद में राजीनामा कर लिया, जिससे अरविंद बच निकला.
नंदिनी बार-बार पुलिस और कोर्ट का चक्कर काट रही थी. वह कहती रही कि उसका पति उसे धमका रहा है, झूठे फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है. बीते मंगलवार को ही वह एसपी ऑफिस पहुंची थी और मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां की थी. उसने साफ कहा था कि अरविंद परिहार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही.
बीते शुक्रवार की सुबह जब नंदिनी अपने दो साथियों कल्लू और अंकुश के साथ रिक्शे में बैठकर जा रही थी, तभी अरविंद उसका पीछा करने लगा. उसने बीच रास्ते में रिक्शा रुकवाया और देसी कट्टे से नंदिनी पर गोलियां दाग दीं. एक के बाद एक पांच गोलियां चलीं, जिनमें से दो सीधे उसके सिर में लगीं और बाकी चेहरे व शरीर में धंस गईं. नंदिनी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी. हमलावर अरविंद वहीं खड़ा रहा. किसी पुलिस को खबर दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










