
लव मैरिज के लिए लवर बना लुटेरा, फिर एक चालाकी ने हनीमून से पहले पहुंचा दिया हवालात
AajTak
हरियाणा पुलिस ने एक लूटकांड का पर्दाफाश किया है. इसके खुलासे से लोग हैरान हैं. सभी की जुबां पर एक ही सवाल है, आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है. इसकी वजह ये है कि इस वारदात के पीछे का मकसद अन्य वारदातों से कुछ अलग था.
हरियाणा के भिवानी में CIA-2 पुलिस ने लूट की एक अजीबोगरीब वारदात का खुलासा किया है. इस घटना को एक शख्स ने लव मैरिज का खर्च उठाने के लिए अपने साथियों के साथ अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वो हनीमून पर जाना चाहता था. हालांकि, वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ और पहले ही पकड़ा गया.
दरअसल, आनंद नाम के लड़के ने लव मैरिज करने के लिए अपने साथियों के साथ 21 अक्टूबर की देर शाम भिवानी के सिवानी कस्बे में एक लूट की घटना को अंजाम दिया था. उसके गिरोह में पांच लोग थे, जिन्होंने धारदार हथियारों से CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक कुलदीप से मारपीट की.
वारदात को अंजाम देने के 4 दिन बाद लव मैरिज की
इसके बाद एक लाख 60 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने के 4 दिन बाद आनंद ने पास गांव की एक लड़की से लव मैरिज की. लुटेरे की हिम्मत देखिए, लूट की वारदात को अंजाम देने वाला लव मैरिज करके पुलिस के पास प्रोटेक्शन लेने पहुंच गया.
आनंद के साथी राहुल, कुलदीप, पवन उर्फ खबरी अरेस्ट
इस मामले में भिवानी एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि जांच करते हुए CIA-2 पुलिस ने सिवानी कस्बा निवासी आनंद, सिवानी के पास के गांव बड़वा निवासी राहुल, कुलदीप और हिसार जिले के गांव रावत खेड़ा निवासी पवन उर्फ खबरी को गिरफ्तार किया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






