
लड़की ने लड़के को मारे इतने थप्पड़... गिनती भूले लोग, मार्केट में लड़ाई का VIDEO
AajTak
एक महिला आकर लड़की से कई बार पूछती है कि बात क्या है और क्यों मार रही हो. लेकिन लड़की उसकी एक नहीं सुनती. वो लड़के को आखिर तक पीटना जारी रखती है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़का और लड़की के बीच झगड़ा होते देखा जा सकता है. लड़की उसे इतने थप्पड़ मारती है कि लोग गिनती भूल जाते हैं. इस दौरान वहां एक और महिला आती है और इनके बीच जारी लड़ाई को रोकने की कोशिश करती है. वो लड़की से कई बार पूछती है कि बात क्या है, क्यों मार रही हो. लेकिन लड़की उसकी एक नहीं सुनती. वो लड़के को आखिर तक पीटना जारी रखती है. ये झगड़ा किसी मार्केट में हुआ है.
इस वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि लड़की एक हाथ से लड़के का गिरेवान पकड़ती है और दूसरे हाथ से उसे पीटती है. वो उसे कपड़े पकड़कर घसीटती है. लड़का इस दौरान उसे रोकने की कोशिश करता है. वो बोलता है कि अपनी पत्नी को बुला रहा है, पहले से शादीशुदा है. लेकिन लड़की उसकी बात नहीं सुनती, वो पीटना जारी रखती है. वहां मौजूद लोग बोलते हैं कि अगर कुछ कहा है लड़के ने तो शिकायत कर दे, लेकिन तब भी झगड़ा जारी ही रहता है. वीडियो किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
क्या बोले लोग?
वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अभी तक 64 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. जबकि बड़ी संख्या में लोग कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'ऐसा लग रहा है किसी और का गुस्सा इस लड़के पर निकाल रही है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'खुद मार रही है, फिर बोल रही है हाथ कैसे लगाया. मैडम अब बराबरी है सबको.' तीसरे यूजर ने कहा, 'भाई मैं नहीं सहता.' चौथे यूजर का कहना है, 'मैडम! बात क्या हुई है.' पांचवें यूजर ने कहा, 'लड़का कुछ तो किया होगा, बेमतलब के पिट रहा है मतलब.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











