
लड़की ने बॉयफ्रेंड का मोबाइल देखा तो रह गई हैरान, गैलरी में मिलीं 13 हजार न्यूड तस्वीरें, दोनों एक ही कंपनी में करते थे काम
AajTak
बेंगलुरु में एक कंपनी में काम करने वाली लड़की को उसके सहकर्मी बॉयफ्रेंड के फोन में 13 हजार न्यूड तस्वीरें मिली हैं. इनमें गर्लफ्रेंड और कंपनी समेत अन्य महिलाओं की फोटो है. पीड़ित लड़की का कहना है कि वो चार महीने से रिलेशन में थी. शक होने पर उसने युवक का फोन चेक किया था.
बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बीपीओ फर्म में काम करने वाली 22 वर्षीय लड़की ने अपने सहकर्मी बॉयफ्रेंड के मोबाइल फोन को देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई. लड़की ने फोन गैलरी देखी तो उसमें उसकी और कुछ अन्य सहकर्मियों समेत कई लड़कियों की 13,000 न्यूड तस्वीरें पाई गईं.
लड़की का कहना था कि वो सहकर्मी लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी. घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत की है. पीड़ित लड़की ने यह भी बताया कि उसने 20 नवंबर को अपने ऑफिस में भी सीनियर अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दे दी है.
'लड़की ने फोन एक्सेस किया तो...'
यह पूरा मामला बेलंदूर स्थित बीपीओ कंपनी से जुड़ा है. इस कंपनी के लीगल हेड ने 23 नवंबर को साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. लड़की ने जिस युवक का फोन एक्सेस किया था, उसकी पहचान आदित्य संतोष के रूप में हुई है.
'चार महीने से रिलेशन में थे दोनों'
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आदित्य संतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उसे कंपनी के ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया है. आदित्य और लड़की चार महीने से रिलेशनशिप में थे. इस दौरान उसने चुपके से इंटीमेट मोमेंट को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






