लड़की ने की दर्द की शिकायत, पेट से निकला- दो फुटबॉल के बराबर ट्यूमर
AajTak
दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने 12 साल की लड़की के पेट से दो फुटबॉल के आकार वाला ट्यूमर निकाला है. पिछले चार पांच सालों से लड़की के पेट में दर्द हो रहा था और धीरे-धीरे पेट का आकार बढ़ रहा था जिसकी वजह से उसे सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही थी.
दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने 12 साल की लड़की के पेट से दो फुटबॉल के आकार वाला ट्यूमर निकाला है. पिछले चार पांच सालों से लड़की के पेट में दर्द हो रहा था और धीरे-धीरे पेट का आकार बढ़ रहा था जिसकी वजह से उसे सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही थी. Representative Getty Images लड़की का इलाज कर रहे सर गंगा राम अस्पताल के डॉ. तरुण मित्तल (लेप्रोस्कोपिक एंड बेरिएट्रिक सर्जन) ने बताया कि जब लड़की इलाज के लिए उनके पास आई तो उन्होंने देखा कि उसका पेट काफी टेढ़ा-मेढ़ा और क्लिनिकल एग्जामिनेशन के दौरान पेट को बहुत भरा हुआ पाया गया. यह देखकर हम सब हैरान थे. बिना सूजन के पेट का आकार इतना कैसे बढ़ गया फिर जल्दी से सीटी स्कैन किया और पता चला कि मरीज के पूरे पेट में काफी बड़ा ट्यूमर है. जिसका साइज 30x20x14 सेंटीमीटर है जो कि दो बड़े फुटबॉल के बराबर है और इसे सर्जरी के द्वारा ही निकाला जा सकता है. Representative Getty Images
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











