
लड़कियों से गंदी बात, एयरहोस्टेस के साथ फोटो... जानिए पुलिस को चैतन्यानंद के फोन में क्या-क्या मिला
AajTak
चैतन्यानंद को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया था. पुलिस पूछताछ में वह सहयोग नहीं कर रहा है. वह जांचकर्ताओं के सवालों का गोलमोल जवाब दे रहा है. उसके फोन में कई लड़कियों की फोटो मिली है.
छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती पूछताछ में पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है. उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. पूछताछ के दौरान वह लगातार झूठ बोल रहा है. उसकी दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लेकर आमना सामना करवाया जा रहा है. पुलिस को उसके मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चैट्स मिले हैं.
चैट्स में यह सबूत मिला है कि चैतन्यानंद लड़कियों को झांसा देकर बरगलाने की कोशिश करता था और उन्हें प्रलोभन भी देता था. साथ ही उसने कई एयरहोस्टेस के साथ फोटो खिंचवा कर भी फोन में रखी है. इसके अलावा कई लड़कियों की डीपी (DP) की स्क्रीनशॉट्स और गंदी चैट भी उसके फोन में मिली है.
यह भी पढ़ें: हॉस्टल में कैमरे, अश्लील मैसेज और ब्लैकमेलिंग... जानिए 'पाखंडी बाबा' स्वामी चैतन्यानंद की मोडस ऑपरेंडी!
दिल्ली पुलिस के सवालों का गोलमोल जवाब दे रहा है बाबा
सख्ती से पूछताछ और बाबा के खिलाफ मौजूद सबूतों को दिखाने पर ही बाबा दिल्ली पुलिस के सवालों के जवाब देता है. पूछताछ में बाबा के फर्जीवाड़े का लगातार खुलासा हो रहा है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती का मंगलवार को उनकी दो महिला सहयोगियों से आमना-सामना कराया गया.
दोनों महिला सहयोगियों ने पीड़ितों को धमकाया और उन्हें अपने अश्लील संदेश डिलीट करने के लिए मजबूर किया. पुलिस को 62 वर्षीय चैतन्यानंद के फोन में कई महिलाओं के साथ चैट मिली हैं. जिसमें झूठे वादे करके उन्हें लुभाने की कोशिश की गई है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






