
'लड़कियों भारत मत आना...', कोलकाता रेप केस पर इंफ्लूएंसर के पोस्ट से मचा बवाल
AajTak
कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की दर्दनाक वारदात के विरोध में भारत की ही जानी मानी ट्रैवल इंफ्लूएंसर तान्या खानीजो (Tanya Khanijow)के एक ट्वीट पर बवाल मच गया है. दरअसल ,उन्होंने बाहर की लड़कियों को भारत न आने की सलाह दे डाली है.
हाल में कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की दर्दनाक वारदात ने देश को एक बार फिर से हिलाकर रख दिया है. घटना के बाद से इसपर हर ओर चर्चा हो रही है और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच भारत की ही जानी मानी ट्रैवल इंफ्लूएंसर तान्या खानीजो (Tanya Khanijow)के एक ट्वीट पर बवाल मच गया है. उन्होंने घटना के विरोध में लिखते हुए मानो दुनियाभर के लोगों के लिए भारत के खिलाफ एडवाइजरी ही जारी कर दी.
तान्या ने अपने ट्वीट में लिखा- 'भारत में औरतों की सुरक्षा का बुरा हाल है. विदेश में रह रही सभी महिला दोस्तों से मेरा गंभीर निवेदन है- यहां मत आइये जबतक कि हमारे नेता महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेते. किसी भी कीमत पर भारत न आएं.'
तान्या के पोस्ट पर लोग भड़क गए और उनपर देश को बदनाम करने का आरोप लगाने लगे. लोग कहने लगे कि आप मुद्दे को जनरलाइज कर रही हैं और पूरे देश को बदनाम कर रही हैं. @shantiswarup4u नाम की आईडी से एक यूजर ने लिखा- तुम्हें खुद को भारतीय कहने में शर्म आनी चाहिए. ये घटना देश के सबसे शांत राज्य में हुई है जहां कि मुख्यमंत्री भी एक महिला है. महिला की सुरक्षा को लेकर तुम पूरे देश को गाली नहीं दे सकती.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











