
लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए ईरान में सारी हदें पार, सैकड़ों को पिलाया जहर
AajTak
इस्लामिक देश ईरान में स्कूली लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने से रोकने के लिए खाने में जहर दिया जा रहा है. सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोग स्कूली छात्राओं को जहर दे रहे थे, जिसका मकसद लड़कियों की पढ़ाई बंद करना था.
सितंबर 2022 में पुलिस हिरासत में 22 साल की महसा अमीनी की मौत के बाद से ही ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन जारी है. वहीं, अब लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए ईरान में लोग सारी हदें पार कर दी हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक देश ईरान में स्कूली छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने से रोकने के लिए खाने में जहर दिया जा रहा है.
सरकारी मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि ईरान के उप मंत्री ने रविवार को कहा कि कुछ लोग होली सिटी कोम में स्कूली छात्राओं को जहर दे रहे थे, जिसका मकसद लड़कियों की पढ़ाई बंद करना था. ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री युनूस पनाही ने भी इसकी पुष्टि की है कि यह जहर जानबूझकर दिया गया था.
सैकड़ों लड़कियां बीमार
नवंबर अंत से ही ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिणी शहर कोम में स्कूली छात्राओं के बीच रेस्पिरेटरी पॉइजनिंग के सैकड़ों मामले सामने आए हैं, इनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती करानी पड़ी. अंग्रेजी वेबसाइट ब्लूमबर्ग के अनुसार, ईरानी स्वास्थ्य अधिकारी ने फार्स समाचार एजेंसी को बताया कि रसायनिक यौगिकों से बने जहरों से बड़े पैमाने पर स्कूली लड़कियां बीमार हुईं हैं.
सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने उप स्वास्थ्य मंत्री युनूस पनाही के हवाले से कहा, " Qom के स्कूलों में छात्रों को जहर दिए जाने के बाद यह पाया गया है कि कुछ लोग चाहते थे कि सभी स्कूलों खासकर लड़कियों के स्कूलों को बंद कर दिया जाए. हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से ना ही इस बारें में विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई है और ना ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है.
मामले की न्यायिक जांच का आदेश

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







